फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Joint team of CM Flying and Forest Department raided Tosham and caught 16 vehicles full of wood

Bhiwani: सीएम फ्लाइंग ने लकड़ियों से भरी 16 गाड़ी पकड़ी, हरी लकड़ियों को आरा मशीन पर बेचने की मिली थी शिकायत

Thu, 23 Jun 2022 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 02:31 PM IST
सार

सीएम फ्लाइंग के उड़नदस्ते को शिकायत मिली थी कि तोशाम में हर रोज हरी लकड़ियां आरा मशीनों पर बेची जाती हैं। इसी के बाद कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Joint team of CM Flying and Forest Department raided Tosham and caught 16 vehicles full of wood
तोशाम में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में तोशाम क्षेत्र के साथ लगते राजस्थान व दूसरे अन्य जगहों से भारी संख्या में गाड़ियां लकड़ियों से भरकर तोशाम में बिकने के लिए आती हैं। सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को तोशाम के जुई मार्ग पर छापा मारकर लकड़ियों से भरी 16 गाड़ियों को पकड़ लिया। वन विभाग ने सभी पर 6 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दो गाड़ियों को मौके पर छोड़कर चालक भाग गए। एक के पास बिल था। वहीं एक गाड़ी में एलंथस के पेड़ थे जिनकी बिक्री की जा सकती है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को शिकायत मिली थी कि तोशाम में हर रोज हरी लकड़ियां आरा मशीनों पर बेची जाती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व वन विभाग की टीम ने गुरुवार को इनके खिलाफ अभियान चलाया और लकड़ियों से भरी 16 गाड़ियां को पकड़ लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए 16 में से 12 गाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


तोशाम में हैं 100 से ज्यादा आरा मशीन
तोशाम में जुई व सिवानी मार्ग पर करीब 100 के करीब आरा मशीनें हैं। तोशाम के जुई मार्ग पर हर रोज भारी तादाद में गाड़ियां राजस्थान व साथ लगते इलाके से आती हैं। तोशाम में लकड़ियों का हर रोज लाखों रुपये के व्यापार का अनुमान है। एक गाड़ी में 10 से 15 हजार की लकड़ियां आती हैं। सीएम फ्लाइंग व वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी बेचने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने के कारण कम मिल पाई गाड़ियां
हाल ही में हुई बारिश के कारण खेतों में बिजाई का काम शुरू हो गया। जिसके चलते लकड़ियां कटनी कम हो गईं। अगर बारिश से पहले यह कार्रवाई होती तो और ज्यादा गाड़ियां पकड़ में आ सकती थी। गुरुवार को भी छापे की सूचना के बाद लकड़ियों से भरी हुई कई गाड़ियों को नजदीकी गांव की गलियों में छिपा दिया गया।


हरे पेड़ काटने के लिए विभाग से लेनी होती है अनुमति
अगर कोई भी हरे पेड़ काटता है तो उसके काटने से पहले वन विभाग से अनुमति लेनी होती है। तोशाम में जो लकड़ी बिकने के लिए आती हैं वो ज्यादातर राजस्थान से आ रही है। उनमें जो लकड़ी उसमें भरी होती है उनमें से ज्यादातर बिना अनुमति के काटी होती हैं।

लकड़ी से भरी 16 गाड़ियां पकड़ी थीं। उन पर जुर्माना लगाया गया है। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। - जयपाल सिंह, रेंज ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed