फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   jewelry and cash theft

बंद मकान के ताले तोड़ आभूषण और 15 हजार की नकदी चोरी

Wed, 28 Aug 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
jewelry and cash theft
शहर के शास्त्री नगर गली नंबर पांच के एक बंद मकान के चोरों ने ताले चटकाकर सोने-चांदी के आभूषणों सहित 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। चोरी की सूचना पड़ोसियों ने मकान मालकिन के भाई को दी।
विज्ञापन

डाबर कॉलोनी निवासी शिवकांत ने बताया कि उसकी बहन शास्त्री नगर गली नंबर पांच में अपने मकान को बंद कर पिछले दो महीनों से परिवार सहित मुंबई गई हुई है। पड़ोसियों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन के मकान के ताले टूटे हैं। जिस पर वह मौके पर पहुंचा और अपनी बहन से फोन पर मकान के अंदर कीमती सामान की जानकारी ली। उसकी बहन ने फोन पर बताया कि घर की अलमारी के अंदर 15 हजार रुपये की नकदी, चांदी की दो पायजेब, दो चुटकी व एक सोने की टूटी हुई अंगूठी रखी हुई है। ये सभी सामान अलमारी से गायब मिला। चोरों ने घर के दरवाजे पर लगे ताले चटकाने के बाद अलमारी के लॉकर भी तोड़ डाले और कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। शिवकांत की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मकान के अंदर चोरी की वारदात की प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed