फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   jewaelry and cash stolen from the house

दर्जी के बंद मकान से तीन लाख नकदी और गहने चोरी

Thu, 29 Aug 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
jewaelry and cash stolen from the house
दर्जी के बंद मकान से तीन लाख नकदी और एक लाख के गहने चोरी
विज्ञापन

- गुरुग्राम गया था परिवार, बंद मकान के ताले तोड़ की गई चोरी
- किसान सूचना केंद्र में भी हुई चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
भिवानी। सेक्टर 13 में रहने वाले दर्जी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर बंद मकान से तीन लाख की नकदी और करीब एक लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसान सूचना केंद्र के ताले तोड़ चोर इनवर्टर-बैटरी व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
चोरों ने सेक्टर 13 वासी सतीश नारंग के मकान को अपना निशाना बनाया। सतीश नारंग ने बताया कि उसकी दर्जी की कृष्णा कॉलोनी में दुकान है। उसके तीन बच्चे हैं जो बाहर नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ 23 अगस्त को छोटे बेटे के पास गुरुग्राम गया था। 26 की रात को वापस आया तो घर का दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पड़ोसियों के माध्यम से ताला तोड़कर अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली थी और बैड का सामान भी बिखरा हुआ था। अलमारी में जाकर देखा सारी ज्वैलरी और उसमें रखे तीन लाख रुपये नहीं मिली। सतीश नारंग ने बताया कि अब उसकी पत्नी से बात हुई तो पता लगा कि अलमारी में एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कानों की बालियां, एक जोड़ी टॉप्स, एक कैमरा, करीब 40 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। तीन लाख की नकदी छोटे बेटे के पास पहुंचानी थी। यह राशि वह नोएडा में रहने वाले बड़े बेटे के घर से लाए थेे।
विज्ञापन

चोरी की सूचना के बाद सेक्टर 13 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर चोरी का केस दर्ज किया। जांच अधिकारी एचसी नरेंद्र ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सूचना केंद्र में चोरी
भिवानी। चारा मंडी स्थित किसान सूचना केंद्र के दरवाजे और खिड़की तोड़कर चोर अंदर से सामान पर हाथ साफ कर गए। किसान सूचना केंद्र के अंदर हुई चोरी की वारदात कर्मचारियों ने कृषि विपणन बोर्ड अधिकारियों को दी। इसमें 20 अगस्त को भवन की खिड़की व दरवाजे तोड़कर अंदर से इंवर्टर और बैटरी के साथ वहां रखा अन्य सामान भी चोरी कर लिया। कर्मचारियों ने 22 अगस्त को कार्यालय पहुंचने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed