फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   jamati third report negative

संडवा वासी जमाती की तीसरी रिपोर्ट भी रही निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
jamati third report negative
कोरोना पॉजिटिव के ठीक होने पर गुलदस्ता भेंट करते डॉक्टर। - फोटो : AMAR UJALA
भिवानी। संडवा वासी जमाती की तीसरी रिपोर्ट भी रविवार को निगेटिव आई है। दूसरी और तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब उसे कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है। उसे तालियां बजाकर और गुलदस्ता भेंटकर विदा किया गया। अब उसे १४ दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। संडवा गांव में एसडीएम संदीप कुमार ने उसका स्वागत किया। वहीं राहत भरी खबर यह भी है कि आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी देने वाले चिकित्सक व अन्य स्टाफ सदस्यों के भेजे सात सेंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अबएक सेंपल की रिपोर्ट लंबित है और बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दो अप्रैल को मानहेरू वासी और संडवा वासी दो जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया था। इसी का नतीजा है कि आज भी दोनों गांवों में स्क्रीनिंग का कार्य चल रहा है। घर-घर जाकर दोनों गांवों में हरेक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। दोनों पॉजिटिव आने के बाद दोनों को पहले क्वारंटी सेंटर अस्पताल में रखा गया और बाद में आइसोलेशन वार्ड में। दोनों के नौ अप्रैल को दूसरे सेंपल भेजे गए। जिसमें मानहेरू वासी जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव रही तो संडवा वासी जमाती की रिपोर्ट निगेटिव रही। नियमानुसार ४८ घंटे बाद ११ अप्रैल को संडवा वासी जमाती का तीसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इस सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव रही। दोनों रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पीडि़त जमाती को फिट घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सिविज सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संध्या गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, कार्यकारी पीएमओ रघुवीर शांडिल्य, नोडल ऑफिसर डॉ. राजेश, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर, सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, हड्डी रोगविशेषज्ञ डॉ. मनीष श्योराण आदि ने तालियां बजाकर और फूलां का गुलदस्ता भेंटकर विदा किया। संडवा गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना से जंग जीतकर लौटे जमाती का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि गांव संडवा में आज खुशी का माहौल है। वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गया था। डॉक्टरों ने उसका इलाज कर उसको बचा लिया है व प्रशासन ने इस घड़ी में उसके परिवार की मदद की है। वह स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन का अहसानमंद है।
आज भेजा जाएगा मानहेरू वासी जमाती का सेंपल पहले दो रहे पॉजिटिव संडवा वासी जमाती के साथ ही पॉजिटिव पाए गए मानहेरू वासी जमाती का सोमवार को तीसरा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके पहले दोनों सेंपल पॉजिटिव रहे है। पहला सैंपल दो अप्रैल को पॉजिटिव आया था। दूसरा सैंपल नौ अप्रैल को भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। नियमानुसार चार दिन बाद चौथा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल जमाती का आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। आइसोलेशन का स्टाफ भी है सुरक्षित, सात सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आइसोलेशन में दोनों पॉजिटिव मरीजों को रखा गया है। ऐसे में स्टाफ सदस्य चिकित्सक व अन्य सीधे इनके संपर्क में आते है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने चिकित्सक समेत सात स्टाफ सदस्यों के सेंपल जांच के लिए भेजे थे। राहत भरी खबर यह है कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। १६७ की रिपोर्ट निगेटिव, एक की लंबित सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने बताया कि 168 व्यक्तियों के सैंपल विभाग द्वारा भेजे गये थे, जिसमें से एक की सैपल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जबकि १६७ की रिपोर्ट निगेटिव रही है। डीएसओ (आईडीएसपी) डॉ. संध्या गुप्ता ने बताया कि संडवा वासी जमाती की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव रही है और उसे आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। अब मानहेरू वासी जमाती ही एक पॉजिटिव है। उन्होने बताया कि अभी तक 304 ऐसे यात्री है, जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है और 156 यात्री, जमाती व अन्य को विभाग की निगरानी में 28 दिन तक रखा जाएगा। क्वार्नटाइन सेंटर बाबा योगीनाथ अस्पताल लोहानी में अब 18 लोगों को रखा गया है। किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस के प्रति कोई भी जानकारी लेनी है तो वह सिर्फ विभाग द्वारा बनाए कॉल सेंटर नंबर 01664-242130, 9050397313 और हेल्पलाईन नंबर 7027847102, 108 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed