{"_id":"60ca3f2a8ebc3e341678820f","slug":"jail-attack-on-bjp-media-incharg-police-bhiwani-news-rtk613295318","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पर हमले के पांच आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पर हमले के पांच आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
भिवानी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के घर पर हमले के पांच आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं पुलिस ने मंगलवार रात को ही इस प्रकरण में दो नामजद भाइयों सहित पांच छह अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें पांच आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में भी जुटी है।
मंगलवार दोपहर को हनुमान ढाणी क्षेत्र निवासी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी के आवास पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में सोनू सैनी व उसका पूरा परिवार बाल बाल बच गया था, लेकिन दिन दहाड़े हथियारबंद लोगों द्वारा घर पर ही हमले से लोगों में भी दहशत बन गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम को ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी पहचान कुलदीप वासी पीपलीवाली जोहड़ी, चन्द्रपाल वासी ढाणी सुगलान, रवींद्र वासी ढाणा रोड, भीम वासी ढाणी सुगलान, मनोज वासी विद्यानगर के रूप में की है। बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके घर पर हमला करने वाले एक मामले की मध्यस्थता से नाराज थे और इसी रंजिश को लेकर उन पर जानलेवा हमला करने घर पहुंच गए।
वर्जन:::
घर में घुसकर हमले के पांच आरोपियों को पुलिस की टीम ने काबू कर लिया है। बुधवार को इन सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- दशरथ, इंचार्ज जैन पुलिस चौकी भिवानी।