{"_id":"61cf5333527c1d47cf269497","slug":"iti-student-corona-infected-bhiwani-news-hsr6208939145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई छात्र कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई छात्र कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहारू (भिवानी)। करीब तीन माह के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर लोहारू में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है। जिसके बाद लोहारू स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभगा ने संक्रमित मरीज को समुचित उपचार किट प्रदान कर होम आइसोलेट कर दिया है। एसएमओ डॉ. गौरव चतुर्वेदी ने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी कालेज में पढ़ने वाले एक छात्र का कोराना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि उसे उपचार किट प्रदान कर होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र के संपर्क में आने वाले सभी छात्रों के साथ-साथ कॉलेज में शिविर लगाकर सभी लोगों की कोरोना जांच के सैंपल लिए गए हैं।
लोहारू खंड में कोरोना वैक्सीनेशन का 98 फीसदी कार्य पूरा
स्वास्थ्यकर्मी अजय दहिया ने बताया कि लोहारू सीएचसी लगातार वैक्सीनेशन का कार्य जारी है और शुक्रवार को 193 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई, जबकि लोहारू खंड में कोरोना वैक्सीनेशन का 98 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना वैक्सीन के लिए जल्द ही पंजीकरण शुरू होने वाला है। वहीं लोगों को चाहिए कि वे सरकार द्वारा जारी कोविड-गाइडलाइन की पालना सख्ती से करें। उन्होंने बताया कि लोहारू में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा करीब एक सौ से अधिक लोगों के कोरोना जांच के सैंपल भी लिए गए हैं।