फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It is very important to remain physically fit in this fast paced life: Surendra Jain

भागदौड़ की जिंदगी में शारीरिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक : सुरेंद्र जैन

Sun, 14 Sep 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 14 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
It is very important to remain physically fit in this fast paced life: Surendra Jain
प्रेक्षा विहार से साइकिल रैली  को  झंडी दिखाकर रवाना करते सुरेंद्र जैन अधिवक्ता व अन्य। 
भिवानी। तेरापंथ युवक परिषद एवं साई हॉस्टल द्वारा रविवार को शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रेक्षा विहार से रैली का शुभारंभ सुरेंद्र जैन, अधिवक्ता एवं अशोक जैन ने झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से किया। सुरेंद्र जैन ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रविवार के दिन आने-जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने से न केवल हम फिट रह सकते हैं बल्कि देश भर में करोड़ों रुपये के डीजल-पेट्रोल की बचत भी हो सकती है।
विज्ञापन

साइकिल रैली प्रेक्षा विहार से शुरू होकर सामान्य अस्पताल, घंटाघर चौक, सर्कुलर रोड, महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस साई हॉस्टल में संपन्न हुई। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा साइकिलिस्टों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर साई हॉस्टल प्रभारी रामकिशन और प्रेक्षा विहार प्रभारी अशोक जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के संरक्षक रमेश बंसल, युवक परिषद के अध्यक्ष शुभम जैन और समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed