फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Investigation agencies remained camped in Shahriyarpur for the third day

Bhiwani News: जांच एजेंसियों ने तीसरे दिन भी शहरयारपुर में डाले रखा डेरा

Tue, 25 Feb 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Investigation agencies remained camped in Shahriyarpur for the third day
क्रिप्टों करेंसी मामले को लेकर शहरयारपुर गांव में जांच के दौरान घर के बाहर पहरा दे रहे सेना के
बहल (भिवानी)। क्रिप्टो करेंसी मामले में जांच के लिए शहरयारपुर गांव में पहुंची जांच एजेंसियों की टीम लगातार तीसरे दिन भी डटी रही। टीम सदस्य दिन भर घर में ही रहे और केवल जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। हालांकि, घर के सदस्य अपने काम के लिए बाहर-भीतर जाते रहे। टीम को जांच में कुछ मिला या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी के सदस्य घर से बाहर आने पर किसी से बात करने को तैयार नहीं है। वे पूछने वाले हर एक को सिर्फ यही कहकर मामले को टाल रहे हैं कि अभी कुछ जरूरी जांच चल रही है। हालांकि, ग्रामीणों में यह उत्सुकता अभी भी बनी हुई है कि आखिर टीम करीब 60 घंटे बीत जाने के बाद भी ऐसी क्या जांच कर रही है जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। टीम जिस घर में जांच कर रही है वहां उस घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान पहरा दे रहे हैं। वे किसी भी ग्रामीण को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। यहां तक कि मौके पर पहुंची मीडिया की टीम को भी जवानों ने घर के अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

उन्होंने बस इतना कहा कि शायद बुधवार तक जांच पूरी हो जाए, उसके बाद उनके सामने मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, गांव के लोगों ने बताया कि इस घर में करीब दो महीने पहले एक बार जांच एजेंसी की टीम जांच के लिए आ चुकी है। पर, उस समय टीम ने क्या कार्रवाई की और उसे वहां पर क्या मिला इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि जांच एजेंसी की टीम शहरयारपुर में सोमबीर के घर में जांच कर रही है, वह ज्यादा शिक्षित नहीं है। फिर भी उसकी पहुंच क्रिप्टो करेंसी मामले तक कैसे हुई, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेला रहता है सोमबीर, परिवार रहता है खेत में बने मकान में

ग्रामीणों ने बताया कि सोमबीर बेहद साधारण स्वभाव का युवक है। वह गांव में बने मकान में अकेला ही रहता है। उसका बाकी परिवार उसके खेत में बने मकान में रहता है। लोगों के अनुसार, पिछले करीब एक साल से उसके घर पर लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना रहता था। लेकिन, लोगों को तब समझ में नहीं आया था कि आखिर इन गाड़ियों में कौन लोग आते हैं, कहां से आते हैं और उनका सोमबीर से क्या वास्ता है। लेकिन, अब ग्रामीणों को यह अंदेशा है कि हो न हो वो लोग इसी मामले में यहां आते थे और सोमबीर को अपने नेटवर्क में शामिल कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed