{"_id":"4c4d808f63afa3c3ae51ceff60a25129","slug":"in-warehouse-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर में फर्नीचर गोदाम और प्लॉट में रखे कबाड़ी के सामान में आग लग गई। आग से फर्नीचर का सामान और करीब छह लाख का कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम के भवन की छत भी आग से गिर गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। आग के कारण कॉलोनी में आसपास के लोग भी सहमे नजर आए। भारत नगर में पजावा के नजदीक कॉलोनी वासी कार पेंटर राजपाल का गोदाम है। उसने गोदाम का अगला हिस्सा एक कबाड़ी को किराये पर दे रखा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। प्लास्टिक, रद्दी, गत्तों के अलावा लकड़ी का सामान होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर एक-एक कर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने का कारण पता नहीं
गोदाम मालिक राजपाल ने बताया कि आग कैसे लगी, पता नहीं लगा। उसके गोदाम में 32 शीशम की लकड़ी के सोफे के ढांचे, सात जोड़ी डबल बैड के बख्शे व अन्य सामान था। गोदाम की छत भी आग के कारण गिर गई और दीवारे भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी गोदाम में कबाड़ का सामान स्टोर करने वाले दुकानदार विक्की ने बताया कि उसका करीब छह लाख का कबाड़, प्लास्टिक के ड्रम, करीब चार टन रद्दी, गत्ते, करीब पांच टन प्लास्टिक का सामान था। आग बुझाने के बाद पीड़ित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
सहमे कॉलोनी वासी
गोदाम भारत नगर के रिहायश क्षेत्र के बीच है। प्लास्टिक के सामान, रद्दी और लकड़ियों में आग लगने के कारण तेजी से फैली। आग के कारण आसपास के मकान में रहने वाले लोग भी सहमे नजर आए। उन्हे उनके घरों में आग लगने व आग में किसी तरह विस्फोटे होने की आशंका सता रही थी। आग को देखने के लिए मौके पर भारी उमड़ी थी।