{"_id":"6ad3cc1795d04db2d00faedc","slug":"in-a-race-to-pick-up-passengers-ahead-of-state-run-buses-private-buses-are-engaging-in-a-deadly-dash-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158875-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोडवेज से आगे सवारियां उठाने की होड़ में निजी बसें लगा रहीं मौत की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोडवेज से आगे सवारियां उठाने की होड़ में निजी बसें लगा रहीं मौत की दौड़
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
भिवानी। भिवानी-हांसी रूट पर रोडवेज बसों से आगे निकलकर सवारियां उठाने की होड़ में निजी बसें तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं। ग्रामीण रूटों पर यातायात नियमों की अनदेखी और निर्धारित स्टॉप पर बसें नहीं रोकने की प्रवृत्ति यात्रियों की जान पर भारी पड़ रही है।
परिवहन समिति की बसों को भिवानी-हांसी रूट आवंटित है जहां रोडवेज की बसें भी नियमित चलती हैं। ज्यादा सवारियां उठाने के चक्कर में निजी बस चालक रफ्तार और यातायात नियमों की परवाह नहीं करते। भिवानी से ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते हांसी जाने वाली इन बसों के फेरे निर्धारित हैं लेकिन कई बसें बूथ के बजाय बस स्टैंड के बाहर और चौक-चौराहों से भी सवारियां बैठाती हैं।
निजी बसों में सरकारी नियमों के तहत मिलने वाली रियायतें भी विद्यार्थियों को नहीं दी जा रहीं। ग्रामीण रूटों से शहर के कॉलेजों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों के बस पास मान्य नहीं किए जा रहे हैं। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे प्रेमनगर के पास बस पलटने के हादसे में भी निर्धारित स्टॉप पर बस नहीं रोकने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
गांव प्रेमनगर निवासी 20 वर्षीय छात्र रोहित गांव जाने के लिए भिवानी से निजी बस में सवार हुआ था। चालक ने बस प्रेमनगर के निर्धारित स्टॉप पर नहीं रोकी और तेज रफ्तार से भांखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड तक ले गया। वहां स्पीड ब्रेकर पर बस उछलकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में रोहित और गांव जाटूलुहारी निवासी 22 वर्षीय विकास की मौत हो गई।
तिगड़ाना मोड़ पर लगाई रोडवेज निरीक्षक की ड्यूटी
भिवानी डिपो ने भिवानी-हांसी फोरलेन पर रोडवेज बसों को सर्विस रोड से निकालने के लिए निरीक्षक तैनात किया है। सुनिश्चित किया जाएगा कि रोडवेज बसें फोरलेन पर न चलकर सर्विस रोड से ग्रामीण रूटों पर जाएं। इससे प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और अन्य ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
दोनों शवों का हुआ पोस्टमार्टम
हादसे में मृतक रोहित और विकास का शनिवार सुबह सदर पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। परिजनों को शव सौंपने के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
परिवहन समिति की बसों में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आरटीए टीम को अलर्ट किया गया है। बसों में मानकों और यातायात नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी समिति संचालकों को बसों की फिटनेस के संबंध में सख्त हिदायतें दी गई हैं।- महेश कुमार, एसडीएम एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, भिवानी
समिति की बसों को रूट पर निर्धारित फेरे आवंटित हैं और बूथ पर शेड्यूल के अनुसार संचालन होता है। बस स्टैंड के बाहर या चौक-चौराहों से सवारियां उठाने के संबंध में विभाग कुछ नहीं कर सकता। इन बसों की रिपोर्ट हर माह क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को भेजी जाती है। - दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग