फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In 72 hours, the accused would not get caught off Bhiwani

72 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े गए तो होगा भिवानी बंद

Sun, 06 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sun, 06 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
In 72 hours, the accused would not get caught off Bhiwani
भिवानी। शहर के माल गोदाम रोड पर सर्राफा व्यापारी से हुई 35 लाख की लूट की वारदात के विरोध में शनिवार को व्यापारियों की भौहें तनी रही। सर्राफा मार्केट में दो घंटे चली बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया और कहा, इस अवधि के दौरान लुटेरे नहीं पकड़े गए तो भिवानी बंद का निर्णय लेना पड़ेगा। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा के साथ-साथ लूट की वारदातों के अनट्रेस रहने पर चिंता जताई। साथ ही जल्द से जल्द शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग भी की। बैठक में लूट पीड़ित सर्राफा व्यापारी की आर्थिक मदद का भी अहम निर्णय लिया गया। भिवानी महापंचायत ने पांच लाख रुपये की सहायता देने घोषणा की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे जवाहर चौक में सर्राफा व्यापारी, व्यापार मंडलों के पदाधिकारी व अन्य सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोग एकत्रित हुए। बैठक में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन को खरी खोटी सुनाई। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस चालान काटने में व्यस्त है और अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन आरोपियों को पकडने व आपराधिक घटनाएं रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 72 घंटों में अगर आरोपी काबू नहीं किए गए तो भिवानी बंद करने का कदम उठाया जाएगा। बैठक में सभी ने  पीड़ित सर्राफा व्यापारी की आर्थिक सहायता करने का भी निर्णय लिया। इसके बाद भिवानी महापंचायत की ओर से संपूर्ण सिंह ने पांच लाख रुपये देने की  घोषणा की। महापंचायत के संयोजक ने बताया कि लुटेरों से राशि की बरामदगी तक पीड़ित व्यापारी की मदद की जाएगी। लूट की राशि मिल जाएगी तो पीड़ित व्यापारी उक्त राशि लौटा देगा। बैठक में 51 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। यह कमेटी आगे के आंदोलन की रणनीति के बारे में विचार करेगी और फैसला लेगी। संपूर्ण सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


जल्द लगे सीसीटीवी कैमरे
व्यापारियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने में देरी पर भी नाराजगी जताई। सीसीटीवी कैमरों के लिए भिवानी शहर और पांच लाख रुपये दादरी शहर के लिए क्रमश : 10 व पांच लाख रुपये प्रशासन के पास आए हुए हैं। इसके बावजूद कैमरे नहीं लगे। व्यापारियों ने प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर कैमरे लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मरक्षा के लिए व्यापारियों को हथियार दिए जाएं
भिवानी महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने कहा कि प्रशासन की ढिलाई की वजह से व्यापारियों में असुरक्षा का भाव बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन व्यापारियों को अपनी हिफाजत के लिए प्राथमिकता के आधार पर हथियारों का लाइसेंस दे। इसके अलावा डीएसपी की अगुवाई में एक टीम बनाई जाए, जो केवल अनट्रेस मामलों की जांच करे। अनट्रेस मामलों की जांच पूरी होने तक इस टीम को कोई दूसरा काम न दिया जाए।

यूं बया किया वक्ताओं ने रोष
भिवानी सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विजय किशन धारेडूवाला ने कहा कि अब तक इतने आपराधिक मामले हो चुक है, किसी मामले में आरोपी नहीं पकड़े गए है। पहले बाजार में सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी नियुक्त थे मगर अब सभी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। व्यापारी अशोक कुमार ने कहा कि पहले सर्राफा बाजार में हुई चोरी, धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस को फुटेज भी दी गई मगर अब तक भी कोई नहीं पकड़ा गया।

हर संभव कदम उठाने को तैयार
व्यापारी नेता विजय बंसल टैणी ने कहा कि 35 लाख रुपये लूट की घटना निंदनीय है और पुलिस का लचर रवैया सामने आ रहा है। भिवानी बंद का फैसला होगा तो उसमें भी वह और उसके साथी सहयोग करेंगे।


पुलिस चालन काटने में व्यस्त
पुलिस अपराध रोकने की बजाए चालान काट कर राजस्व बढ़ाने में व्यस्त है। अपराधी लूटे जा रहे है मगर पुलिस को कोई फर्क नहीं। पुलिस प्रशासन के लचर रवैये के कारण ही पुलिस बेखौफ है। व्यापारियों को मिलकर सख्त होना होगा। वह हर फैसले में व्यापारियों के साथ है।
भानूप्रकाश, अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल

बैठक में ये रहे मौजूद
बृजलाल सर्राफ, विजय किशन धारेडुवाला, नगर परिषद के पूर्व प्रधान किशन वर्मा, विजय पंचगांव, पूनम सांगावान, मामनचन्द, भिवानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय टैनी, रामप्रताप शर्मा, प्रहलाद राय, देवराज महता, जगदीश एमसी, विजय एमसी, शिवकुमार गुप्ता, पवन गोयल, अनिल सोनी, संजय सोनी, विनोद छपारिया, सुबेदार धर्मपाल, सज्जन सोनी, पूर्णचन्द आजाद, ओमप्रकाश खेड़वाले, नरेन्द्र अंचल, प्रकाश सोनी, महाबीर नबरदार, राजकुमार सोनी, नन्द गोपाल आदि प्रमुख थे।

ये लिए गए फैसले
* 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो होगा भिवानी बंद
* शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 15 लाख रुपये आए हुए है। प्रशासन एक सप्ताह में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
* व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए एक सप्ताह के अंदर हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन करे और प्रशासन उन्हें लाइसेंस दे
* पुलिस अभियान चलाकर पकड़े अवैध हथियार
* सर्राफा बाजार में हर समय पुलिस गश्त की जाए
* पीड़ित परिवार की सभी व्यापारी मिलकर आर्थिक सहायता करें
--
गोली का सिक्का मिला, नहीं लग रहा सुराग
पुलिस प्रशासन ने झोंकी ताकत, गोली चलाने पर संशय
35 लाख की लूट के बाद पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ी है। पुलिस प्रशासन ने शहर थाना पुलिस के अलावा सीआईए, बरगली स्टाफ दादरी सीआईए, साइबर सेल टीम की टीमें जांच में जुटी है। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी शनिवार को मौके का मुआयना किया। कुछ टीमें शहर तो कुछ टीमें शहर से बाहर भेजी गई है। पुलिस ने मौके से पिस्तौल का एक सिक्का बरामद किया है। जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि गोली चलाई गई मगर कितने बोर की है, इसका तो महज अंदाजा ही लगाया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे है कि 32 बोर के पिस्तौल से गोली चलाई गई है। मामले में एसएचओ सिटी अश्विनी कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed