फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   illigal water supply connection, police, people

पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने जेसीबी से हटाए पांच अवैध कनेक्शन

Fri, 04 Jun 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
illigal water supply connection, police, people
भिवानी। गांव प्रहलादगढ़ में जलघर की मुख्य पेयजल लाइन से अवैध पेयजल कनेक्शन लेने के मामले की जांच के लिए वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेई ने मुख्य लाइन का सर्वे कर कई अवैध कनेक्शनों की पहचान की। मौके पर जेसीबी बुलाई गई। जेसीबी पहुंचते ही अवैध पेयजल कनेक्शन लेने वालों और ग्रामीणों के बीच तनातनी हो गई। मामले को बढ़ता देख प्रहलादगढ़ के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिसमें काफी महिलाएं भी शामिल थी। तनातनी बढ़ती देख जेई ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद अवैध कनेक्शन हटाए गए।
विज्ञापन

गांव प्रहलादगढ़ में मंगलवार रात करीब 11 बजे जलघर की मुख्य आठ इंच पेयजल लाइन में अवैध रूप से गांव धिराना के ग्रामीणों ने पानी के कनेक्शन कर लिए थे। कुछ कनेक्शन और जोड़े जा रहे थे। इसी दौरान प्रहलादगढ़ के ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा किया और काम बीच में ही रुकवा दिया। देर रात को ही 100 नंबर पर सूचना दी गई। देर रात मौके पर पहुुंचकर पुलिस ने हालातों पर काबू पाया। गांव प्रहलादगढ़ के सरपंच ने मामले की लिखित शिकायत भी सदर पुलिस को दी। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया। वीरवार सुबह जनस्वास्थ्य विभाग के जेई उमेद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की निशानदेही के बाद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई कराई गई। मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जुड़े मिले। उनको कर्मचारियों ने हटा दिया। अवैध कनेक्शन लेने वालों और ग्रामीणों के बीच काफी तनातनी का माहौल बना। इसी की सूचना पाकर काफी ग्रामीण महिलाएं भी वहां पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाला और सभी कनेक्शनों को लाइन से हटवा दिया। अवैध पेयजल कनेक्शन हटाने के बाद ही इस पूरे प्रकरण का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

वर्जन-
मेरी टीम मौके पर पहुंची थी। जेसीबी के सहारे खुदाई कराकर मुख्य आठ इंची पेयजल लाइन में किस गए करीब पांच अवैध कनेक्शनों को हटाया गया है। कनेक्शन करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मुख्य लाइन से कनेक्शन लेना गैर कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेद सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
वर्जन:::
मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन हटाने के दौरान काफी तनातनी हो गई थी। जेई ने पुलिस बुला ली थी, इसलिए हालात काबू में रहे। विभागीय कर्मचारियों ने मुख्य लाइन में लिए गए सभी अवैध कनेक्शन हटा दिए हैं, जिसके बाद पूरा मामला अब शांत हो गया है। अगर मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन रहते तो पूरे गांव में पीने के पानी की किल्लत रहती।

- विनोद कुमार, सरपंच, प्रहलादगढ़।
वर्जन-
सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में गई थी। पेयजल लाइन से कनेक्शन हटाने का काम विभागीय कर्मचारियों का था, लेकिन स्थिति पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में थी। पूरे प्रकरण का समाधान हो चुका है, अब गांव में हालात बिलकुल सामान्य हैं।
- विद्यानंद, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed