फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   illigal construction front of shops, nagar parishad, shopkeeper

नप ने 20 दुकानों के तोड़े पक्के निर्माण

Sat, 13 Feb 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
illigal construction front of shops, nagar parishad, shopkeeper
दुकान के बाहर चबूतरे तोड़ते नप की जेसीबी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सराय चौपटा से गोशाला मार्केट तक दुकानदारों ने नाले पर भी पक्के निर्माण कर रखे थे। इतना ही नहीं पांच-पांच फीट तक अवैध कब्जे थे। दुकानदारों ने तीन से चार फीट ऊंचे पक्के निर्माण कर रखे थे। शनिवार को सीएम विंडो की शिकायत और उपायुक्त के निर्देश के बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाकर इन पक्के निर्माणों को तोड़ा। दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया और कर्मचारियों-दुकानदारों में तीखी नोक-झोंक भी हुई। तीन घंटे के अभियान में नप कर्मचारियों ने करीब 20 दुकानों के आगे से पक्के निर्माण, चबूतरे तोड़े।
विज्ञापन

अतिक्रमण ने शहर के बाजारों का स्वरूप ही बिगाड़ रखा है। हालात ये है कि अतिक्रमण के कारण 40-40 फीट चौड़ी सड़के भी 10 से 15 फीट में सिमट गई है। सराय चौपटा से गोशाला मार्केट मार्ग पर तो दुकानदारों ने न केवल नाले पर पक्का निर्माण कर रखा है बल्कि पांच-पांच फीट तक अवैध कब्जे कर रखे थे। सीएम विंडो पर आई शिकायत और उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद कर्मचारियों ने शनिवार को छुट्टी के दिन विशेष अभियान चलाया। एक-एक करके सभी दुकानों के आगे से अवैध पक्के निर्माण तोड़े गए। दुकानदारों ने नप कर्मचारियों की इस कार्रवाई का विरोध भी किया। जिसके चलते तीखी नोक-झोंक भी हुई। लोगों के विरोध के बावजूद नप कर्मचारी अवैध निर्माण तोड़ते रहे। सुबह 11 बजे शुरू हुआ अभियान दोपहर दो बजे तक चला। अभियान के दौरान करीब 20 दुकानों के आगे से पक्के निर्माण चबूतरे तोड़े गए।
विज्ञापन

वहां इतना अवैध कब्जा है, वहां तो नहीं हटाया
दुकानदारों ने नगर परिषद कर्मचारियों के अभियान का विरोध करते हुए कहा कि वहां इतना अवैध कब्जा है, वहां तो नहीं हटाया जा रहा। दुकानदारों ने एक-दूसरे के चबूतरे नहीं तोड़ने पर भी सवाल उठाए। जिसके बाद नप टीम ने वहां क्षेत्र में सभी के अवैध निर्माण तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। दुकानदारों ने नाले पर भी पक्के निर्माण कर रखे थे। ये भी सड़के केवल से तीन से चार फीट तक ऊंचे। पांच-पांच फीट जगह में कब्जे थे, जिस कारण लोगों को आवागमन में समस्याएं आ रही थी। आज करीब 20 दुकानों के अवैध निर्माण तोड़े गए हैं और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- सुनील कुमार, जेई, नगर परिषद
शहर में लोग अतिक्रमण या अवैध कब्जे ना करें। उपायुक्त ने भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रखे है और काफी लोगों ने सीएम विंडो पर भी शिकायत की हुई है। नगर परिषद भी बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए शहर के सभी बाजारों, मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत आज सराय चौपटा से गोशाला मार्केट तक के अवैध निर्माण तोड़े गए हैं।
- संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed