{"_id":"6530cfb219a262b15304bd35","slug":"illegal-doctor-raid-in-bhiwani-roadways-conductor-found-during-investigation-team-recovered-banned-pills-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में झोलाछाप डॉक्टर के छापेमारी: जांच में मिला रोडवेज के कंडक्टर, टीम ने प्रतिबंधित गोलियां बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में झोलाछाप डॉक्टर के छापेमारी: जांच में मिला रोडवेज के कंडक्टर, टीम ने प्रतिबंधित गोलियां बरामद की
Thu, 19 Oct 2023 12:13 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:13 PM IST
सार
भिवानी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में एक झोलाछाप डॉक्टर लोगों को इलाज के नाम पर नशे की दवाईयां बेचता है। इस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जहां झोलाछाप डॉक्टरी कर रहे आरोपी की पहचान गांव तालु निवासी फूलकुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में रोडवेज विभाग में बतौर परिचालक लगे एक व्यक्ति को पुलिस ने किराये का मकान लेकर झोलाछाप डॉक्टरी करते हुए रंगे हाथ काबू किया है। पुलिस ने घर के अंदर तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशे के प्रतिबंधित कैप्शूल और गोलियों के डिब्बे मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में एक झोलाछाप डॉक्टर लोगों को इलाज के नाम पर नशे की दवाईयां बेचता है। इस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जहां झोलाछाप डॉक्टरी कर रहे आरोपी की पहचान गांव तालु निवासी फूलकुमार के रूप में हुई। फुलकुमार हरियाणा रोडवेज में बतौर परिचालक लगा है। लेकिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वह किराये का मकान लेकर यहां झोलाछाप डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा है।
विज्ञापन
राजपत्रित अधिकारी एक्साइज इंस्पेक्टर विकास श्योराण की मौजूदगी में पुलिस की टीम ने घर की तलाशी ली। इस दौरान फुलकुमार की पेंट की जेब से भी 30 अल्प्राजोलम की गोलियां बरामद हुई। जिसके बाद मकान के अंदर तलाशी में पुलिस की टीम को एक गता पेटी में 49 डिब्बे प्रॉक्सीवेल स्पास में कुल 11660 कैप्शूल और इसी पेटी में दो डिब्बे अल्प्राजोलम के मिले जिसमें 1180 गोलियां बरामद हुई। ये सभी दवाईयां नशीली और प्रतिबंधित हैं। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाईयों की खेप को अपने कब्जे में लिया और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इन दवाओं का सोर्स जानने में जुटी है।
विज्ञापन