फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If something good happens to someone then don't interfere..... Ragini was presented in the cultural program

Bhiwani News: भला किसी का होता हो तो मतना टांग अड़ाइये..... सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी रागनी की प्रस्तुति

Wed, 17 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
If something good happens to someone then don't interfere..... Ragini was presented in the cultural program
समूह गान नृत्य की प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी छात्राएं। 
कैरू। खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन गांव लेघा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जिसका शुभारंभ कैरू खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह व कार्यक्रम नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने किया। खंड की लगभग 50 टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। प्रतियोगिता में कैरू विद्यालय ओवर ऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला दहिया उपस्थित रही। दहिया ने संबोधित करते हुए कहा कि संगीत में ओम का उच्चारण करने से बुद्धि का विकास होता है। इस मौके पर अन्नपाल लेघा स्कूल प्रभारी, प्राचार्य दिलबाग भानगढ़, विकास महत्ता प्राचार्य देवराला, प्राचार्य भगत सिंह, पवन कुमार, सुमित शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के परिणाम

5वीं से 8वीं एकल नृत्य में कैरू माडल संस्कृति स्कूल प्रथम, द्वितीय पीएमश्री स्कूल लेघा, तृतीय राजकीय गर्ल्स उच्च विद्यालय हेतमपुरा, चतुर्थ स्थान पर राजकीय प्राइमरी स्कूल मनसरबास रहा। समूह गान नृत्य में प्रथम पीएमश्री स्कूल लेघा, द्वितीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेतमपुरा, तृतीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय लोहानी, चतुर्थ स्थान पर मनसरबास रहा। नाटक मंचन में प्रथम राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेतमपुरा, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहानी, तृतीय चंदाबास स्कूल, चतुर्थ कैरू माॅडल रहा। रागनी में प्रथम राजकीय माडल स्कूल कैरू, द्वितीय राजकीय उच्च विद्यालय मनसरबास, तृतीय पीएमश्री स्कूल लेघा रहा। चतुर्थ राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेतमपुरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग के परिणाम

9वीं से 12वीं समूह गान नृत्य में प्रथम राजकीय वरिष्ठ स्कूल लोहानी, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ स्कूल सुंगरपुर, तृतीय राजकीय वरिष्ठ स्कूल हेतमपुरा, चतुर्थ राजकीय माॅडल स्कूल देवराला रहा। एकल नृत्य में प्रथम राजकीय माॅडल स्कूल कैरू, द्वितीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेतमपुरा, तृतीय पीएमश्री स्कूल लेघा, चतुर्थ राजकीय वरिष्ठ स्कूल हेतमपुरा। रागनी में प्रथम राजकीय माॅडल स्कूल कैरू, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ स्कूल लोहानी, तृतीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय लोहानी, चतुर्थ स्थान पर राजकीय वरिष्ठ स्कूल हेतमपुरा रहा। नाटक मंचन में प्रथम राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेतमपुरा, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ स्कूल लोहानी, तृतीय राजकीय माॅडल स्कूल कैरू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed