{"_id":"68c1d57e074dfa2d4c059eba","slug":"hurt-by-not-being-able-to-pass-the-12th-class-supplementary-exam-a-student-swallowed-poison-and-died-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139483-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बारहवीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा पास न होने से आहत छात्रा ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बारहवीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा पास न होने से आहत छात्रा ने निगला जहर, मौत
Thu, 11 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव गुजरानी में बारहवीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा में असफल होने से मानसिक रूप से आहत एक 19 वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया और इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
गांव गुजरानी निवासी बलजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी चार संतानें हैं दो बेटियां और दो बेटे। उसकी 19 वर्षीय बेटी अनुष्का बारहवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। उसका एक विषय में अनुपूरक आ गया था। उसने पुनः परीक्षा दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। मंगलवार शाम उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि मृतका के पिता के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।