फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hundreds of street stalls, only nine papers

सड़क पर सैंकड़ों स्टाल, कागजों में सिर्फ नौ

Sat, 31 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 31 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर नगर परिषद ने समझौता फीस देकर फुटपाथ पर दुकान लगाने की इजाजत क्या दे दी, शहर के लगभग सभी फुटपाथों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया। मगर समझौता फीस केवल नौ दुकानदारों ने जमा कराई है। समझौता फीस मुकर्रर कर नगर परिषद के अधिकारी भूल गए और दुकानदार मौज काट रहे हैं। सड़क पर भी चलने के लिए राहगीरों को जगह नहीं है। अलबत्ता, दुकानदारों ने दुकानों को पांच से साफ फीट तक बढ़ा ली है। इसका खामियाजा राहगीरों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों में जगह कब्जाने की लगी होड़
फेस्टिवल सीजन का दुकानदार भी फायदा उठा सके और राहगीरों को भी किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए नप ने दो फीट तक की अनुमति दी। इसके बदले में अस्थायी रसीद देने का प्रावधान किया। इसके तहत बड़े दुकानदारों के लिए पांच हजार फीस और फुटपाथ पर कैलेंडर, लड़ियां, दीये आदि बेचने वालों के लिए पांच सौ रुपये फीस निर्धारित की। निर्धारित दायरे से बाहर सामान रखने वालों का सामान जब्त करने की भी चेतावनी दी। मगर नियम बनाकर नप अधिकारी भूल गए हैं। दुकानदारों में ज्यादा से ज्यादा जगह कब्जा कर स्टाल लगाने की होड़ लगी है और नगर परिषद अधिकारी इस ओर आंखे मूंदे हैं। शहर में सभी दुकानों के बाहर स्टाल लगी है। शहर में करीब तीन सौ स्टाल लगी है मगर नप के रिकार्ड में महज नौ ही दुकानदारों ने स्टॉल लगा रखी है। शहर के घंटाघर से सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर, बिचला बाजार, जैन चौक, दादरी गेट तक के मार्ग, नया बाजार, हांसी गेट से घंटाघर चौक तक, रोहतक गटे से नया बाजार लगभग सभी मुख्य मार्गों पर दुकानदारों ने इसी तरह स्टाल लगा रखी है। फुटपाथ तो कहीं नजर ही नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

फुटपाथ के साथ सड़क पर भी कब्जा
घंटाघर पर तो दुकानदारों ने हद कर दी। दुकानों के बाहर करीब तीन फीट का नाला है, जिसे कवर किया हुआ। नाले के आगे करीब पांच फीट का फुटपाथ है। दुकानदारों का मन इस आठ फीट जगह में स्टाल लगाने से भी नहीं भरा तो करीब पांच फीट सड़क पर मेज लगाकर कब्जा कर लिया। यहां मेज लगाकर सामान बेचा जा रहा है। घंटाघर पर करीब दर्जनभर दुकानदारों ने इसी तरह सड़क पर कब्जा किया हुआ। इसका सीधा असर ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ रहा है। सड़क के दोनों साइड कब्जे होने के कारण वाहनों के लिए बेहद कम जगह बची है। इस जगह में दोनों साइड के वाहन और पैदल यात्री गुजर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन का अभियान
फुटपाथ पर कब्जा कर स्टाल लगाने वालों के खिलाफ नगर परिषद कर्मचारियों ने करीब 10-12 दिन  पहले एक दिन का अभियान चलाया। हांसी गेट क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों की रसीदें काटी। करीब नौ दुकानदारों की पांच-पांच हजार रुपये की रसीदे कांटी गई। मगर इसके बाद अभियान ठंडे बस्ते में चला गया।

वर्जन:::
हम चाहते है कि फेस्टिवल सीजन में दुकानदारों को भी नुकसान न हो और राहगीर भी परेशान न हो। इस लिए दुकानदारों को स्वयं ही तय सीमा में सामान रखना चाहिए। जिसने ज्यादा आगे तक सामान बढ़ाया, उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
भवानी प्रताप, चेयरमैन, नगर परिषद
वर्जन::
नगर परिषद को सभी दुकानदारों की बैठक कर इस बारे में विचार कर जगह तय करनी चाहिए, ताकि राहगीरों को आवागमन में समस्या न हो। सड़क पर स्टाल लगाना गलत है।
संजय दुआ, प्रधान, घंटाघर मार्केट एसोसिएशन
फोटो 06, 07 व 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed