फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET.... security and operations will be the responsibility of new agencies.

Bhiwani News: एचटेट.... सुरक्षा और संचालन नई एजेंसियों के जिम्मे

Thu, 25 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
HTET.... security and operations will be the responsibility of new agencies.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से 17 और 18 जनवरी को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की सुरक्षा और संचालन का जिम्मा इस बार नई एजेंसियों को सौंपा जाएगा। पूर्व में नियुक्त एजेंसियों में सामने आईं अनियमितताओं को देखते हुए बोर्ड प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। एचटेट 2025 के तहत लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

बोर्ड प्रशासन के अनुसार, इस बार एचटेट में करीब चार लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। पिछले वर्ष बोर्ड ने673 परीक्षा केंद्र बनाए थे, लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि पिछली परीक्षा परिणाम केवल 14 प्रतिशत रहा था। ऐसे मूें बड़ी संख्या में असफल अभ्यर्थी दोबारा आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने बताया कि अभ्यर्थी चार जनवरी रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को एक लेवल के लिए 1000 रुपये, दो लेवलों के लिए 1800 रुपये और तीनों लेवलों के लिए 2400 रुपये शुल्क देना होगा। हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक लेवल का शुल्क 500 रुपये, दो लेवलों का 900 रुपये और तीन लेवलों का 1200 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन संशोधन चार और पांच जनवरी को :
अभ्यर्थी अपने आवेदन में फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, लेवल, विषय चयन, जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी और गृह राज्य से संबंधित विवरण में चार और पांच जनवरी 2026 को ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। चार जनवरी के बाद आवेदन और पांच जनवरी के बाद विवरण संशोधन की अनुमति नहीं होगी।

:::::::::
इस बार एचटेट के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसियों को दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा केंद्रों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि परीक्षा पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा सके। डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष, एचबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed