फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET result likely to be declared on October 12

Bhiwani News: एचटेट का परिणाम 12 अक्तूबर को घोषित होने की संभावना

Tue, 07 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
HTET result likely to be declared on October 12
हरियाणा विद्यालय ​​शिक्षा बोर्ड  का मुख्य द्वार।
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का परिणाम 12 अक्तूबर को घोषित होने की संभावना है। बोर्ड द्वारा एचटेट का सिक्योरिटी ऑडिट अंतिम चरण में है। 30 और 31 जुलाई को 3, 31,041 परीक्षार्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दी थी। फिलहाल बोर्ड ने पात्र परीक्षार्थियों की बॉयोमीट्रिक जांच भी कर ली है जबकि कुछ परीक्षार्थियों का बॉयोमीट्रिक होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

पिछले साल एचटेट का परीक्षा परिणाम 14.52 फीसदी रहा था। इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी के परीक्षार्थी को 150 में से 90 अंक अनिवार्य हैं जबकि अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 82 अंक आवश्यक हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि सप्ताह भर के भीतर एचटेट का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की तरफ से 12 अक्तूबर को परीक्षा परिणाम घोषित करने की संभावित तिथि तय की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बोर्ड सिक्योरिटी ऑडिट कर रहा है जिसमें यह देखा जा रहा है कि एचटेट की परीक्षा में सभी एजेंसियों ने सही ढंग से काम किया है या नहीं। इसके बाद ही संबंधित एजेंसियों का भुगतान सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

हरियाणा में एचटेट की परीक्षा 30 और 31 जुलाई को हुई थी। पीजीटी लेवल-3 के लिए 1,20,943 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया और 1 लाख 559 ने परीक्षा दी। टीजीटी लेवल-2 के लिए 2,01,517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और 1, 67,000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पीआरटी लेवल-1 के लिए 82, 917 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और 66,000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed