{"_id":"694c22bb68ccd5bd2a0a6b7b","slug":"htet-candidates-get-only-10-days-to-apply-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-144415-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए केवल 10 दिन मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए केवल 10 दिन मिले
Wed, 24 Dec 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का मुख्य गेट।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट के लिए आवेदन बुधवार से शुरू हो गए हैं। खास बात यह है कि इस बार आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सिर्फ दस दिन ही दिए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी है। आवेदन के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक जारी कर दिया गया है। आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को चार और पांच जनवरी का समय दिया गया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2026 में दो बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित कराएगा, जिसका शेड्यूल भी निर्धारित कर दिया गया है। बोर्ड 17 और 18 जनवरी को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का संभावित शेड्यूल तय किया है। इसके बाद नवंबर में फिर एचटेट ली जाएगी। अब जनवरी 2026 में होने वाला एचटेट 2025 का होगा। नवंबर में 2026 एचटेट की परीक्षा ली जाएगी।
ये रहेगा फीस का शेड्यूल :
श्रेणी लेवल एक लेवल दो लेवल तीन
एससी व पीएच ( दिव्यांग 500 900 1200
सभी आवेदकों के लिए 1000 1800 2400
राज्य से बाहर के आवेदकों के लिए 1000 1800 2400
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर एचटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर दिए गए है। एचटेट परीक्षा देने वाले आवेदक 24 दिसंबर से चार जनवरी तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।
विज्ञापन
-डॉ. पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।