फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET candidates can make corrections in their application offline

Bhiwani News: एचटेट के अभ्यर्थी ऑफलाइन करवा सकते हैं आवेदन में शुद्धि

Sun, 08 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 08 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
HTET candidates can make corrections in their application offline
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पंजीकृत अभ्यर्थी अब ऑफलाइन आवेदन में शुद्धि करा सकते हैं। इसी तरह नौ से 12 जून तक एचटेट का अतिरिक्त लेवल अपने पंजीकरण में ऑनलाइन जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट-2024 के पंजीकरण उपरांत अभ्यर्थियों को विवरणों में ऑनलाइन शुद्धि के लिए निशुल्क अवसर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के हित के दृष्टिगत शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट-2024 हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को विवरणों में शुद्धि के लिए एक ओर अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल, लिंग, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान, लेवल, जाति, श्रेणी, विषय, परीक्षा स्थान व आधार नंबर में संशोधन, शुद्धि करवाई जानी है, वह 9, 10 व 12 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बोर्ड कार्यालय के कमरा नंबर 28 में उपस्थित होकर शुद्धि शुल्क सहित ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एचटेट-2024 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी यदि एचटेट का केवल अतिरिक्त लेवल अपने पंजीकरण में जोड़ना, बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे अभ्यर्थी 9 से 12 जून तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से फीस के अंतर को जमा करवाते हुए ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को शुद्धि से संबंधित यह अंतिम अवसर प्रदान किया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा(एचटेट)-2024, लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 26 व 27 जुलाई (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है। 26 जुलाई को लेवल-3 एवं 27 जुलाई को लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed