{"_id":"638b7dd018e404614151c9f7","slug":"htet-95493-candidates-took-the-exam-at-327-centers-bhiwani-news-hsr6487620108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा: लेवल तीन में 327 केंद्रों पर 95493 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट परीक्षा: लेवल तीन में 327 केंद्रों पर 95493 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
हांसी गेट स्थित केएम पब्लिक स्कूल में बने एचटेट परीक्षा केंद्र पर लगी परीक्षार्थियों की लंबी ला?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (लेवल-3) शनिवार को दोपहर बाद प्रदेशभर में 327 केंद्रों पर 95,493 अभ्यर्थियों ने दिया। शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर बने हाईटेक कंट्रोल रूम में 44 एलईडी स्क्रीन से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई। पहले दिन की परीक्षा में कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना बोर्ड अधिकारियों को नहीं मिली है। परीक्षा की निगरानी के लिए 172 उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने भिवानी शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के अलावा जैमर की व्यवस्था जांची। परीक्षार्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति के बाद तक प्रवेश और निकासी के संबंध में भी जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
शिक्षा बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने भिवानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार शर्मा ने रेवाड़ी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा में व्यवस्थाओं की जांच की। बोर्ड अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर कोई भी अनुचित साधन का कोई मामला दर्ज नहीं किया।