फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   How the roads not shine Industry

खस्ताहाल सड़कें तो कैसे चमकेंगे उद्योग

Sat, 21 Nov 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 21 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक नगरी में सिमटते उद्योगों के बीच अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे उद्यमियों को दूसरे राज्यों से प्रतिस्पर्धा के साथ मूलभूत सुविधाओं से भी जूझना पड़ रहा है। इंडस्ट्रीज एरिया की अनेक सड़के खस्ताहाल है। कुछ तो बनी ही नहीं और कुछ में गड्ढे ही गड्ढे है। कुछ नई बनी सड़कों ने भी बाइपास के फेर में गुजरने वाले भारी वाहनों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन

आज भिवानी से उद्योग धंधे लगातार समाप्त होते जा रहे है। सरकार उद्योग धंधों को बढ़ावा दे। इसके लिए जरूरी है कि मूलभूत ढांचागत स्थिति को बेहतर बनाया जाए। अब खस्ताहाल सड़कें हे। कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने में भी दिक्कत आती है। यह कहना है इंडस्ट्रीज एरिया के उद्यमियों का। सेक्टर 26 में अनेक सड़कें कच्ची है तो अनेक सड़कें बदहाल। सेक्टर 21 में प्लाट नंबर 201 से 231 तक की की सड़क, प्लाट नंबर एक से छह तक की सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने है। उनमें जमा पानी से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ ये दो सड़कें ही नहीं सेक्टर 21 व सेक्टर 26 की अनेक सड़कें बदहाल है। जिस कारण उद्यमी परेशान है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं उद्यमी
इंडस्ट्रीज एरिया में सुविधाओं का अभाव है। मूलभूत सुविधाओं के लिए ही उद्यमी परेशान है। सड़के बदहाल है। नई बनी मुख्य सड़क को रोडवेज बसों व अन्य भारी वाहनों ने खस्ताहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल अग्रवाल, उद्यमी

अव्यवस्थाओं के कारण भिवानी में उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर है। उद्यमी मूलभूत सुविधाओं के लिए  ही परेशान है। खस्ताहाल सड़कें, असुरक्षा आदि समस्याओं की भरमार है। अव्यवस्थाओं के कारण लेबर ही यहां नहीं आना चाहती।
अरुण कुमार, उद्यमी

सरकार को उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाना चाहिए मगर यहां के लोग नई नई आती तकनीक, बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। सड़क, सफाई, सुरक्षा, बिजली-पानी जैसी सुविधाएं तो कम से कम उद्यमियों को बेहतर मिलनी चाहिए।

अरुण केडिया, उद्यमी, केडिया सिंथेटिक

खस्ताहाल सड़कों की मांग अनेक बाद अधिकारियों के समक्ष रखी है। रोडवेज वर्कशॉप के पास से आने वाली मुख्य सड़क पर रोडवेज बसें और भारी वाहन चलते है। बाइपास के फेर में पुलिया के पास नई सड़क को ही हैवी वाहन चालक प्रयोग करते है। इस कारण ये सड़क भी टूट गई। अनेक अन्य सड़कों की हालत भी बदहाल है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले उद्यमियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए।
शैलेंद्र जैन, प्रधान, भिवानी उद्योग एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed