फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   house in attacked by entering the house

गेट पर स्कूटी खड़ी करने पर हुआ विवाद, घर में घुसकर किया हमला

Sat, 21 Sep 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
house in attacked by entering the house
शहर के सेक्टर 13 स्थित एक मकान के छोटे गेट के आगे स्कूटी खड़ी करने के विवाद को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर 13 निवासी तेजस्वी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर को उसने अपनी स्कूटी अपने मकान के पिछले गेट पर खड़ी कर थी। इसी दौरान उसी गेट के सामने रहने वाले पप्पू नामक व्यक्ति ने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया और जब उसने दरवाजा खोला तो उसे स्कूटी हटाने के लिए बोला। पप्पू ने कहा कि वह अपनी गाड़ी यहां खड़ी करेगा। इस पर उसने कहा कि आप अपनी गाड़ी अपने गेट के आगे खड़ी कर लें। इसी बात पर उसने गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ मारा। गाड़ी में बैठे पांच-छह युवकों ने भी लोहे के पाइप व डंडों से मारपीट की। उसके मकान की मालकिन के शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा। इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने इस संबंध में पप्पू सहित पांच छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed