फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   home minister

पुलिस को ऐसा बना देंगे कि किसी ने अपराध करने की सोची तो उसकी रूह कांप जाए: अनिल विज

Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
home minister
गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : Bhiwani
हरेक व्यक्ति की सुरक्षा में पुलिस कर्मी नहीं लगाये जा सकते मगर हम पुलिस का इतना भय बना देंगे कि प्रदेश में किसी ने अपराध करने की सोची तो उसकी रूह कांप जाए। यह कहना है गृह मंत्री अनिल विज का। उन्होंने कहा कि केसों के निपटान के लिए पुलिस को आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाएंगी। नए व्हीकल दिए जाएंगे। जल्द ही डायल 112 सेवा शुरू की जाएगी। जिसके बाद किसी भी कॉल पर 15 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचेगी। इसके लिए 600 नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज वीरवार शाम को कृषि मंत्री जेपी दलाल के पिता के निधन पर शोक जताने भिवानी पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह गब्बर नहीं है, मगर पुलिस विभाग को दुरुस्त कर दूंगा। पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। ताकि केसों को निपटाने में मदद मिले। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा केस जहां लंबित है, वहां पुलिस अधीक्षक से जवाब मांगा है। उन्होंने साफ कहा कि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा, मगर गलत करने वालों को ठीक भी कर देंगे। अपराध रोकने के बारे में उन्होंने कहा कि हर आदमी के साथ पुलिसकर्मी को खड़ा नहीं कर सकते, मगर पुलिस का इतना डर जरूर बना दूंगा कि कोई भी अपराध करने की सोचेगा तो उसकी रूह कांप जाए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सवाल पर उन्होंने कहा कि जमीन चयन संबंधित विवाद उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने वर्क अलॉट कर दिया है। सफाई कर्मचारियों के मांगों को लेकर आंदोलन के बारे में उन्होंने साफ कहा कि मेरे पास कोई मांग या समस्या लेकर नहीं आया है। कोई आएगा तो उनकी समस्याओं और मांगों का समाधान किया जाएगा। विधायक राम कुमार गौतम के बयान पर उन्होंने कहा कि जेजेपी उनकी सहयोगी पार्टी है और यह उनका अंदरूनी मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों में मचा हड़कंप
गृह मंत्री अनिल विज के भिवानी आने से स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद कर्मचारियों, पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के कर्मचारी तो फोन कर ये जानकारी जुटाते नजर आए कि गृह मंत्री अनिल विज निरीक्षण करने विभाग में भी आएंगे क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed