फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   hightension wire in problem

हाई टेंशन तार : घरों में महफूज नहीं लोग

Sun, 14 May 2017 12:41 AM IST
bureau
bureau Updated Sun, 14 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
hightension wire in problem
खतरनाक तारों के संदर्भ में विभाग सर्वे करा चुका है।
भिवानी. बेटे के हाथ और पांव झुलसने के बाद 25 साल संघर्ष किया, तब कहीं जाकर आत्माराम डेरोलिया अपने घर की छत पर मंडरा रहे खतरे से निजात पा सके।
विज्ञापन

लेकिन, शहर की आधा दर्जन कॉलोनियों के हजारों बाशिंदे अब भी इस खतरे के साये में जी रहे हैं। लोगों ने आवाज भी उठाई, लेकिन नियमों का हवाला देकर बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी से बच निकलता है।

शहर की आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनी के लोग हाईटेंशन तार की वजह से अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन कॉलोनियों के नाम हैं- डीसी कॉलोनी, विद्या नगर, डाबर कॉलोनी, जीतूवाला जोहड़ इलाका, ढाणा रोड आदि। यूं तो कॉलोनी-बस्ती और भी हैं, लेकिन उक्त कॉलोनियों में दिक्कत ज्यादा है। सालभर के दौरान 3-4 हादसे भी हो चुके हैं। एक-दो स्कूलों के प्ले ग्राउंड तक हाई टेंशन तारों के नीचे पड़ते हैं। क्षेत्र के एक स्कूल के ऊपर से 33 हजार केवी की लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन

पुराने शहर के इलाकों में हालांकि हाईटेंशन तार परेशानी का सबब नहीं हैं, लेकिन जितने पुराने खंभे हैं, उनके कारण लोग परेशान हैं। सड़कों का लेवल ऊपर होने की वजह से पुराने खंभों की ऊंचाई कम हो गई और तार नीचे हो गए। कई जगह तारों की ऊंचाई बमुश्किल 8-10 फुट रह गई है। पिछले महीने राम नगर कॉलोनी में तार नीचे होने की वजह से आग लगने के बबाद फायर ब्रिगेड गली में नहीं जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस : एक
1987 में जख्म मिला, 2013 में राहत
डीसी कॉलोनी में रहने वाले आत्माराम डेरोलिया को दो जुलाई 1987 का वह दिन आज भी याद है। घर के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन तार के करंट की जद में आकर उनके 10 वर्षीय बेटे आलोक का एक हाथ और एक पांव बुरी तरीके से झुलस गया। कई महीने अस्पतालों में गुजारने के बाद आलोक की स्थिति में कुछ सुधार हुआ तो आत्माराम ने तार को हटवाने के लिए मुहिम शुरू की। डीसी ऑफिस में असिस्टेंट रहे आत्माराम बताते हैं कि बिजली विभाग व सरकार को दो सौ से ज्यादा चिट्ठी लिखी। कष्ट निवारण समिति में कई बार मामला उठाया। धरने-प्रदर्शन भी किए, लेकिन विभाग नहीं पसीजा। लंबी जद्दोजहद के बाद 2013 में तार हटे। वे बताते हैं कि उनके यहां तो तार हट गए, लेकिन कॉलोनी और शहर की कई बस्तियों में आज भी बिजली के तार लोगों के जीवन के लिए खतरा बने हैं।
30 साल पहले हाई टेंशन तारों से मिले जख्मों को दिखाते हुए आलोक


बेटा गंवाया, लेकिन तार अब भी वहीं
करीब 14 साल पहले घर के बाहर तारों की चपेट में आने की वजह से दिनोद गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले गोविंद राम ने अपने बेटे को खोया। गोविंद राम बताते हैं कि हालांकि उन्होंने कभी तारों को हटवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया, लेकिन वे तार आज भी जस की तस हैं, जिनकी वजह से उनको अपना बेटा गंवाना पड़ा।

बिजली विभाग ने 200 को भेजे नोटिस
ऐसा नहीं है कि बिजली के तारों से खतरे के लिए केवल विभाग जिम्मेदार है। वरन, वे लोग भी जिम्मेदार हैं, जो अतिक्रमण कर अपने मकान के छज्जे को बिजली के तारों के करीब तक ले जाते हैं। विभाग के एक जेई ने बताया कि पखवाड़े भर पहले विभाग ने ऐसे दो सौ से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे हैं।


खतरनाक तारों के संदर्भ में विभाग सर्वे करा चुका है। इन तारों को जल्द ही हटाने या फिर कोई दूसरे विकल्पों से समाधान खोजा जाएगा। चूंकि, इस काम में लंबे समय तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी। लेकिन, गर्मी मौसम में ऐसा संभव नहीं है। आगे जब मौका मिलेगा, तब विभाग खंभों और तारों का लेवल ठीक कर देगा।
रणवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, भिवानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed