फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   hen began the exercise of legalizing illegal colonies

फिर शुरू हुई अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कसरत

Mon, 01 Feb 2016 12:57 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
hen began the exercise of legalizing illegal colonies
भिवानी। नगर परिषद के दायरे में शामिल अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कसरत एक बार फिर शुरू हो गई है। अवैध क्षेत्र को वैध बनाने के लिए करवाये गए सर्वे में शहर के बाहरी क्षेत्र (नगर परिषद के सीमा के अंदर) को शामिल कराया गया है। अगर इस पर मंजूरी की मुहर लगती है और वैध किया जाता है तो नगर परिषद  की सीमा की सभी कॉलोनियां वैध हो जाएगी। सर्वे रिपोर्ट को जल्द ही उपायुक्त के  माध्यम से शहरी निकाय निदेशालय के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की सीमा  में होने के बावजूद काफी क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। इसका कारण है अवैध होना। यहां न केवल सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं वहीं आउटर का होने के कारण यह शहर का हिस्सा होने के बावजूद पिछड़ा हुआ  है। पिछले दिनों सरकार ने नगर परिषद की सीमा में शामिल सभी अवैध कॉलोनियों, क्षेत्र को वैध करने के लिए प्रस्ताव मांगे। इसी के तहत जनवरी माह में शहर में भी सर्वे हुआ। सर्वे इसी सप्ताह पूरा हुआ है। सर्वे के बाद रोहतक रोड, तोशाम बाइपास, महम रोड, दिनोद रोड का नगर परिषद के तहत आने वाला क्षेत्र वैध होने की उम्मीद है। इस क्षेत्र को वैध किया जाता है तो  शहर का दायरा बढ़ेगा और इन क्षेत्रों में रहने वालों को भी मूलभूत सुविधाएं  मिलेंगी।
विज्ञापन


इन इलाकों की कॉलोनी हो सकती हैं वैध
तोशाम रोड: नहर और रेलवे के बीच के क्षेत्र को वैध करने के लिए सर्वे में शामिल किया गया है।
रोहतक रोड: रोहतक  रोड पर संजीत फिलिंग स्टेशन के सामने वाली गली का एक तरफ का हिस्सा बैंक  कॉलोनी के तहत वैध है। अब इस गली से लेकर करीब हुन्ना मल प्याउ नप की सीमा तक को वैध करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी: रोहतक रोड पर डिफेंस कॉलोनी का भी कुछ हिस्सा वैध करने के लिए सर्वे में शामिल किया गया है। इस  कॉलोनी का नप की सीमा के तहत आने वाले दायरे को वैध करने का प्रस्ताव है।
लठिया वाला जोहड़: विद्यानगर के आगे लठियावाला जोहड़ क्षेत्र को भी सर्वे में वैध बनाने के लिए शामिल किया गया है।
जुई फीडर के पास: जुई फीडर के पास दिनोद रोड पर नगर परिषद की सीमा तक के  क्षेत्र को भी सर्वे में वैध करवाने के लिए शामिल किया गया है।

यहां सीमा तक वैध है शहर
लोहारू रोड, दादरी रोड, हांसी रोड पर नगर परिषद की सीमा के तहत आने वाली सभी कॉलोनियां पहले ही वैध करवाई जा चुकी है।

इन कॉलोनियों का क्या होगा
नगर  परिषद की सीमा से थोड़ा बाहर ही करीब आधा दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां  बसी है। इनमें काफी आबादी रिहायश है और काफी मकान भी बने हैं। इनमें पीपली  वाली जोहड़ी लाइन पार का क्षेत्र, सिटी स्टेशन लाइन पार का क्षेत्र, देव नगर, तोशाम मार्ग पर स्थित शांति नगर कॉलोनी शामिल है। इन कॉलोनियों के विकास के लिए नगर परिषद की सीमाओं को बढ़ाने की जरूरत है।


वर्जन:::
शहर  के अवैध क्षेत्र को वैध करवाने के लिए सर्वे कराया गया है। जल्द ही सर्वे  रिपोर्ट उपायुक्त के पास भेजी जाएगी और फिर इन्हें वैध करने के लिए विभाग अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
संजय यादव, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed