फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   health department, shopkeeper, people

मेगा शॉपिंग काम्प्लेक्स में कर्मचारी भी नहीं लगाए हुए थे मास्क, दो कर्मचारी और छह ग्राहकों के कटे चालान

Sun, 14 Jun 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
health department, shopkeeper, people
बगैर मास्क के बैठे दुकानदारों के चालान करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : Bhiwani
लगातार पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों की जान पर बना खतरा, मगर फिर भी लापरवाही बरत रहे लोगों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चालान काटने की मुहिम चलाई है। इस मुहिम में शनिवार को सिविल सर्जन की संयुक्त टीम ने शहर के हांसी गेट, घंटाघर क्षेत्र में बिना मास्क मिलने वाले 23 लोगों के चालान काटे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हांसी गेट क्षेत्र स्थित एक मेगा शॉपिंग माल में निरीक्षण किया तो यहां पर कर्मचारी भी बिना मास्क के मिले और आधा दर्जन ग्राहक भी बिना मास्क के ही यहां खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम में शामिल डॉ. पूजा राहर, डॉ. शैफाली, हेल्थ इंस्पेक्टर राजबीर, हेल्थ इंस्पेक्टर जगदीश जांगड़ा, ज्योति, कुमारी रिना, नीलम, सुनील यादव ने शनिवार को घंटाघर क्षेत्र में बिना मास्क मिलने वाले लोगों के चालान काटे। इसके बाद टीम हांसी गेट की बागड़ी मार्केट में पहुंची जहां पर तीन लोगों के बिना मास्क पाए जाने पर चालान किए गए। इसी तरह हांसी गेट के मेगा शॉपिंग माल के अंदर एक प्रतिष्ठान के अंदर निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों के बिना मास्क पाए जाने पर चालान किए। इसी शॉपिंग माल में छह लोग भी बिना मास्क के ही खरीदारी करते हुए मिले, जिनका पांच-पांच सौ का जुर्माना किया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर जगदीश जांगड़ा ने बताया कि शनिवार को शहर में 23 चालान किए गए, जिन पर दोनों टीमों ने साढ़े 11 हजार रुपये का भी जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed