फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   health department doing fogging in Bhiwani due to dengu

डेंगू आशंकित इलाकों की फॉगिंग कराने में जुटा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
health department doing fogging in Bhiwani due to dengu
घरों में फॉगिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी डेंगू के आशंकित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सर्वे में जुटे हैं। घर-घर लारवा का पता लगाने में भी स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही फॉगिंग भी करवाई जा रही है। लोगों को भी डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे मनाने की अपील की है। सरकारी कार्यालयों मे भी प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने भी बुधवार से शहरी वार्डों में फॉगिंग का अभियान तेज कर दिया। नगर परिषद के चार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी फॉगिंग में लगाई गई है, जबकि दो टीपर ऑटो भी फॉगिग के काम में लगे हैं। सफाई निरीक्षक लगातार फॉगिंग के कार्य की मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं। नगर परिषद के पास आठ फॉगिंग मशीनें हैं, जिनमें चार मशीनों को फिलहाल काम पर लगाया गया है, जबकि चार मशीनें अभी नप कार्यालय में ही रखी हैं। हालांकि ये सभी मशीनें चालू हालत में बताई जा रही हैं। नगर परिषद को स्वास्थ्य विभाग ने दस लीटर दवा भी उपलब्ध कराई है, जिसे डीजल में मिलाकर नगर परिषद सफाई कर्मचारी शहरी वार्डों में फॉगिंग करेंगे।
विज्ञापन

अपने घरों में रखे साफ-सफाई
विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों में कूलर, टंकी, फ्रीज की लीचे वाली ट्रे, होदी, गमले आदि को अच्छी तरह से रगड़कर साफ करें। सूखने के बाद ही पानी भरें। इसके अतिरिक्त घर पर छत के ऊपर किसी प्रकार के कबाड़, पुराने टायर, मटके को साफ कर ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर किया जाएगा सर्वे
जिले में डेंगू का पहला पॉजिटिव केस पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पुराना हाउसिंग बोर्ड और आसपास की कॉलोनियों में घर-घर जाकर रैपिड फीवर सर्वे किया जाएगा। लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। पुराना हाउसिंग बोर्ड, तालू, बाग कोठी क्षेत्र में फोगिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब पूरे शहर में फोगिंग करवाई जाएगी।

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन भिवानी।
कर्मचारी फॉगिंग के काम में लगाए हैं
नगर परिषद के चार सफाई कर्मचारी शहरी वार्डों में फॉगिंग के काम पर लगाए गए हैं। शहर में लगातार फॉगिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संभावित इलाकों को चिह्नित किया जाएगा। जिनमें नप कर्मचारी फॉगिंग करेंगे।
-संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed