{"_id":"6101b11b8ebc3e395e5c362d","slug":"hbse-upload-result-hold-student-s-list-on-website-bhiwani-news-hsr607390130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनका परिणाम रुका है, उनकी सूची बोर्ड ने वेबसाइट पर डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनका परिणाम रुका है, उनकी सूची बोर्ड ने वेबसाइट पर डाली
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्यालय।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के (नियमित/कंपार्टमेंट/स्वयंपाठी) जिन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया था, उनकी सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। इसमें 2696 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम विद्यालयों से प्राप्त दसवीं कक्षा के अंक स्पष्ट न होने के कारण आरएलडी या आरएलई दर्शाया गया है।
बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत सभी विद्यालय मुखियाओं को निर्देशित किया जाता है कि जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम आरएलडी या आरएलई दिखाया गया है, ऐसे परीक्षार्थियों के 10वीं के मूल प्रमाणपत्र को नए सिरे से स्पष्ट रूप से स्कैन करते हुए सीनियर सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assrs@bseh.org.in पर शीघ्र अतिशीघ्र अपलोड कर भेजना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित करने के बारे में आवश्यक कार्यवाही की जा सके। जिन विद्यार्थियों परिणाम किसी कारण से घोषित नहीं हुआ है, ऐसे सभी संबंधित विद्यालय परीक्षार्थियों के पूर्ण विवरण/दस्तावेजों सहित बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर जल्द से जल्द समाधान करवाएं। इस बारे विद्यालयों को उनकी ई-मेल पर व पंजीकृत डाक के माध्यम से अलग से भी सूचित किया जा रहा है।
वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी है
सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 30:10:60 का फार्मूला अपनाते हुए घोषित हुआ है। कुछ विद्यालयों द्वारा सीनियर सेकेंडरी परीक्षार्थियों के 10वीं परीक्षा के ऑनलाइन अंक अस्पष्ट शिक्षा बोर्ड को भेजे गए थे, ऐसे सभी विद्यार्थियों की सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
-डॉ. जगबीर सिंह, बोर्ड अध्यक्ष।