फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE 12th Result 2025 Haryana Board Class 12th Results Declared, How to Check and Download Marksheet

HBSE Result 2025: 12वीं में 85.66% बच्चे पास, कैथल के अर्पणदीप टॉपर; जींद जिला टॉप पर रहा, नूंह सबसे फिसड्डी

Tue, 13 May 2025 12:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 13 May 2025 12:36 PM IST
सार

HBSE Haryana Board bseh.org.in Class 12th Result : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है। जबकि 10वीं का परिणाम 15 मई को जारी होगा। परिणाम दोपहर बाद बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

विज्ञापन
HBSE 12th Result 2025 Haryana Board Class 12th Results Declared, How to Check and Download Marksheet
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में बेटियों ने फिर बाजी मार ली है। इस बार बेटों के मुकाबले 7.55 फीसदी ज्यादा बेटियां पास हुईं। बोर्ड की ओर से जारी शीर्ष दस की सूची में भी छह बेटियां हैं, जबकि कैथल के सरकारी स्कूल के अर्पणदीप 500 में से 497 नंबर लेकर हरियाणा में प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर सोनीपत के मनौली गांव की रचना सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा करीना और जींद के नरवाना की एसडी कन्या स्कूल की छात्रा यशिका रहीं हैं। दोनों ने 495 नंबर प्राप्त किए हैं। 494 अंक के साथ जींद के डीएन मॉडल स्कूल की छात्रा सरोज तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन

बोर्ड के 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.66 फीसदी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 फीसदी रहा है। बीते साल नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 प्रतिशत रहा था। यानी परिणाम पिछले साल से बेहतर रहा है। कला संकाय का पास प्रतिशत 85.31, विज्ञान का 83.05 व कॉमर्स का सबसे अधिक 92.20 फीसदी रहा। जींद जिला प्रदेश में अव्वल और नूंह जिला फिसड्डी रहा है जबकि दूसरे स्थान पर कैथल व तीसरे स्थान पर फतेहाबाद है। इस बार नियमित परीक्षा में 1,93,828 परीक्षार्थियों में से 1,66,031 उत्तीर्ण हुए। 97,561 छात्राओं में से 87,227 पास हुईं। इनका पास प्रतिशत 89.41 रहा, जबकि 96,267 छात्रों में से 78,804 पास हुए। उनका पास प्रतिशत 81.86 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि स्कूल व संस्थाएं बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करते हुए परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos

निजी स्कूल फिर आगे,  शहरों के स्कूल पिछड़े

सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों का परिणाम दो फीसदी अधिक रहा। निजी स्कूलों का परिणाम 86.98 प्रतिशत तो सरकारी स्कूलों का 84.67 रहा। राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 84.67 रहा और निजी विद्यालयों का 86.98 प्रतिशत। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 85.94  जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का 85.03 प्रतिशत रहा। 

गणित में छह अंकों का ग्रेस, 93 फीसदी हो गए पास

बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि विषय से बाहर प्रश्न पूछे जाने पर गणित विषय में छह अंक ग्रेस मार्क्स के तौर पर विद्यार्थियों को दिए गए हैं। बारहवीं के गणित में 80 अंक की सीमा है। इसी लिहाज से जिस विद्यार्थी के 74 अंक हैं, उसके 80 अंक हो गए हैं। बारहवीं के गणित मेंं 46830 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिसमें 43489 पास हुए हैं, इनमें 877 का कंपार्टमेंट आया है, जबकि 2464 फेल हो गए हैं। गणित विषय का 92.87 फीसदी रिजल्ट रहा है।

टॉप-10 में चार विद्यार्थियों के समान अंक

चौथे स्थान पर 4 विद्यार्थी रहे हैं, जिन्होंने एक समान 493 नंबर प्राप्त किए हैं। इनमें भिवानी के तोशाम के पीएस नवयुग स्कूल के नमन वर्मा, रेवाड़ी के भाखली स्थित एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रजत, चरखी दादरी के वैश्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी और भिवानी के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अफसाना शामिल हैं। पांचवें स्थान पर भिवानी के ढाणी भाखरा स्थित आर्यन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वंदना और फतेहाबाद के ढांगरा मॉडल केएम स्कूल के चंचल रहे हैं, दोनों ने 492 नंबर प्राप्त किए हैं। टॉप-10में भिवानी के तीन होनहार हैं।

ये हैं प्रदेश के श्रेष्ठ दस होनहार

1. अर्पणदीप सिंह 497/500 

2. करीना 495/500 

3. यशिका 495/500

4. सरोज 494/500

5. नमन वर्मा 493/500

6. रजत 493/500

7. नैंसी- 493/500

8. अफसाना 493/500

9. वंदना 492/500

10. चंचल 492/500

नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 85.66 व स्वयंपाठी का 63.21 प्रतिशत

  • मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी का 36.35 व रि-अपीयर का 49.93 प्रतिशत रहा परिणाम
  • ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल : 85.94
  • शहरी क्षेत्र : 85.03
  • निजी स्कूल : 86.98
  • राजकीय विद्यालय : 84.67

तीन जिलों के 90 फीसदी बच्चे पास

जिले का नाम पास प्रतिशत

1. जींद 91.05

2. कैथल 91.00

3. फतेहाबाद 90.62

4. पानीपत 89.94

5. चरखी दादरी 89.63

6. रेवाड़ी 89.06

7. हिसार 88.82

8. भिवानी 88.73

9. करनाल 88.55

10. अंबाला 88.08

11. रोहतक 88.76

12. गुरुग्राम 87.56

13. झज्जर 87.39

14. सोनीपत 87.34

15. महेंद्रगढ़ 87.33

16. कुरुक्षेत्र 87.18

17. सिरसा 85.97

18. पंचकूला 85.40

19. यमुनानगर 84.21

20. फरीदाबाद 81.45

21. पलवल 75.79

22. नूंह- 45.76  

20 दिन में दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने के 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कोरोना के दुष्प्रभाव से विद्यार्थी अब बाहर आ गए हैं। शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन प्लान है, जिससे जवाबदेही तय हुई है। इस कारण सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। मेरिट आधार पर नौकरी मिल रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि पढ़ोगे तो कामयाब होगे। प्रदेश में अव्वल आने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थी का अच्छा स्कोर रहा है। -डॉ पवन शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed