फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE 10th Result 2025 Rewari tops in 10th result, Nuh lags behind Slight difference in rural-urban performance

HBSE 10th Result 2025: 10वीं के रिजल्ट में रेवाड़ी टॉप, नूंह सबसे पीछे; ग्रामीण-शहरी प्रदर्शन में मामूली अंतर

Sat, 17 May 2025 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 May 2025 02:06 PM IST
सार

बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थी नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी अनुक्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
HBSE 10th Result 2025 Rewari tops in 10th result, Nuh lags behind Slight difference in rural-urban performance
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सैकेंडरी के परिणाम में ग्रामीण क्षेत्रों ने 92.35% पास प्रतिशत के साथ शहरी क्षेत्रों (92.83%) पर मामूली बढ़त बनाई। जिला रेवाड़ी ने सर्वोच्च पास प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि चरखी दादरी दूसरे और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। नूंह जिला पास प्रतिशत में सबसे पीछे रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन


ग्रामीण बनाम शहरी प्रदर्शन
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने 92.35% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि शहरी क्षेत्रों का पास प्रतिशत 92.83% रहा। यह अंतर भले ही कम हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है। निजी विद्यालयों ने 96.28% पास प्रतिशत के साथ राजकीय विद्यालयों (89.30%) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलों का प्रदर्शन में रेवाड़ी अव्वल, नूंह फिसड्डी
पास प्रतिशत के आधार पर रेवाड़ी जिला शीर्ष पर रहा, इसके बाद चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। नूंह जिला सबसे निचले पायदान पर रहा, जिसके प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। बोर्ड अध्यक्ष ने रेवाड़ी के विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए इसे अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बताया।

नियमित परीक्षा में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
सैकेंडरी (नियमित) परीक्षा में 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 2,51,110 उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 92.49% रहा। 1,29,249 छात्राओं में से 1,21,566 पास हुईं, जिनका पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि 1,42,250 छात्रों में से 1,29,544 पास हुए, जिनका पास प्रतिशत 91.07% रहा। छात्राओं ने 2.99% की बढ़त बनाई। 5,737 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट (E.R.) श्रेणी में रखा गया।

परिणाम डाउनलोड और पुनर्मूल्यांकन
बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थी नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी अनुक्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करेंगे। सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि पुनर्जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए परीक्षार्थी परिणाम घोषणा के 20 दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय आज शाम से परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

Trending Videos

92.46 फीसदी रहा कुरुक्षेत्र का परिणाम, पिछले साल से फिसला जिले का प्रदर्शन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने शनिवार को 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जिले का 92.46 फीसदी परिणाम रहा है। परीक्षा में कुल 8646 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 7994 ने सफलता प्राप्त की, जबकि 168 छात्रों की री-अपीयर आई है।

विद्यार्थी सुबह से ही परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही परिणाम जारी हुआ तो विद्यार्थी परिणाम देखने में जुट गए। अव्वल रहे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। स्कूलों और घरों में मिठाइयां बांटी गईं और सफल छात्रों का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। हालांकि इस साल का परिणाम अच्छा रहा, लेकिन पिछली बार जहां परिणाम 96.22 प्रतिशत था, वहीं इस बार गिरकर 92.46 प्रतिशत पर आ गया। यह गिरावट शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन के लिए चिंतन का विषय बन गई है।

वहीं 2023 में बोर्ड का परिणाम केवल 61.07 प्रतिशत था, ऐसे में इस बार का रिजल्ट उस साल की तुलना में काफी बेहतर माना जा सकता है। लेकिन 2024 जैसी बढ़त को बरकरार न रख पाने से शिक्षा के स्तर के लिए फिर से चर्चा शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि जिले का 10वीं का परीक्षा परिणाम 92.46 फीसदी रहा। अगले सत्र में कैसे प्रदर्शन को बेहतर बनाया जाए, इसके लिए योजना बनाई जाएगी और शिक्षकों और विद्यार्थियाें को और मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed