फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana School Education Board will return the enrollment and examination fees of the students

हरियाणा: प्रदेश के पौने तीन लाख विद्यार्थियों की नामांकन व परीक्षा फीस लौटाएगा शिक्षा बोर्ड, जानिए कैसे करें आवेदन

Tue, 22 Feb 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 11:33 PM IST
सार

फीस वापस लेने के लिए स्कूलों को फीस वापसी का दावा करना होगा। ईमेल के माध्यम से पुष्टि करानी होगी। साइबर कैफे से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की फीस नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
Haryana School Education Board will return the enrollment and examination fees of the students
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा इस सत्र के लिए स्थगित कर दी है, अब स्कूलों को अपने स्तर पर ही इन कक्षाओं की परीक्षा लेनी है। प्रदेश भर में पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के करीब पौने छह लाख विद्यार्थी हैं, जिनमें से पौने तीन लाख विद्यार्थियों ने अब तक 100 रुपये नामांकन और 450 रुपये परीक्षा फीस जमा करवा दी है। अब परीक्षा स्थगित होने की वजह से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने करीब पौने तीन लाख विद्यार्थियों के रुपये लौटाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


हालांकि बोर्ड की ओर से यह भी स्पष्ट कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल को विद्यार्थियों द्वारा शुल्क जमा करवाने का दावा करना होगा, जिसके लिए उन्हें ईमेल के माध्यम से बोर्ड को सूचित करना होगा। अगर किसी विद्यार्थी ने साइबर कैफे से शुल्क जमा करवाया है तो उसका शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


सीबीएसई और एचबीएसई (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड) स्कूलों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इसके लिए स्कूल 28 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जिसके लिए पांच हजार रुपये शुल्क अदा करना होगा। अगर कोई स्कूल रजिस्ट्रेशन नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों द्वारा इसके लिए सेकेंडरी शिक्षा निदेशक को उक्त स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी सिफारिश की जाएगी। अब तक प्रदेश के 16 हजार स्कूलों में से 1053 सीबीएसई के निजी स्कूल और 14 हजार एचबीएसई के स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन किया है।


स्कूलों का रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा

प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार फिलहाल इस सत्र के लिए पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है, लेकिन स्कूलों का रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा। जो स्कूल रजिस्ट्रेशन नहीं करवाता है, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सेकेंडरी शिक्षा निदेशक को लिखा जाएगा। साथ ही जिन विद्यार्थियों ने नामांकन और परीक्षा शुल्क जमा करवाया है, उनकी राशि भी लौटाई जाएगी। - डॉ. जगबीर सिंह, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed