फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana School Education Board: Fake letter goes viral on social media regarding DLED exam

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: डीएलएड परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी लेटर

Tue, 29 Aug 2023 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Aug 2023 11:56 PM IST
सार

बोर्ड अधिकारी बोले कि 31 को निर्धारित समय पर डीएलएड परीक्षा होगी। । उन्होंने छात्र अध्यापकों एवं अभिभावकों से अपील कि है कि सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी लेटर पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
Haryana School Education Board: Fake letter goes viral on social media regarding DLED exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डीएलएड परीक्षा से जुड़ा सोशल मीडिया पर फर्जी लेटर वायरल हो गया। इसके बाद शिक्षा बोर्ड अधिकारियों ने भी तुरंत संज्ञान लेते हुए बताया कि 31 अगस्त को निर्धारित समय पर ही डीएलएड की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि डीएलएड नियमित, री अपीयर, मर्सी चांस की परीक्षा को लेकर कुछ शरारती तत्वों द्वारा 31 अगस्त को संचालित होने वाली परीक्षा तिथियों से छेड़छाड़ कर फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल कर डाला।
विज्ञापन


31 अगस्त को संचालित होने वाली डीएलएड की द्वितीय वर्ष की परीक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि पत्र अनुसार ही आयोजित होनी है। उन्होंने छात्र अध्यापकों एवं अभिभावकों से अपील कि है कि सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी लेटर पर ध्यान न देकर केवल बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध तिथि-पत्र अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएमसी केसों की सुनवाई बोर्ड मुख्यालय पर चार को
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में यूएमसी संबंधी मामलों की सुनवाई चार सिंतबर को सुबह नौ बजे बोर्ड मुख्यालय पर व्यक्तिगत रूप से होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट विषयों की परीक्षा जुलाई-2023 में कराई गई थी।

परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन संबंधी यूएमसी दर्ज हुए थे, ऐसे परीक्षार्थियों को चार सितंबर सुबह नौ बजे बोर्ड मुख्यालय पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि अनुचित साधन (यूएमसी) संबंधी परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है।


ऐसे परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई की सूचना एसएमएस के माध्यम से उनके द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नंबर पर भेजी जा चुकी है। परीक्षार्थी व्यक्तिगत सुनवाई के लिए निर्धारित समय पर बोर्ड मुख्यालय भिवानी पहुंचना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed