फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Rajya Sabha MP Kiran reached Golagarh, became emotional, shed tears

Haryana: गोलागढ़ में पहुंची राज्यसभा सांसद किरण हुईं भावुक, छलके आंसू, जेठ और भतीजे पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 09 Sep 2024 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जूईकलां, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जूईकलां, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 07:23 PM IST
सार

किरण चौधरी ने अपने जेठ रणबीर महेंद्रा व उसके बेटे अनिरुद्ध पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरण बोलीं कि इन दोनों पिता पुत्र ने सारी संपत्ति हड़प ली। एक और गंभीर आरोप लगाया कि सुरेंद्र सिंह का जब देहांत हुआ दिल्ली में लड्डू बांट अनिरुद्ध ने खुशी मनाई।

विज्ञापन
Haryana: Rajya Sabha MP Kiran reached Golagarh, became emotional, shed tears
भावुक हुईं किरण चौधरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के जूईकलां क्षेत्र के गोलागढ़ में पहुंची राज्यसभा सांसद किरण चौधरी सोमवार को जब ग्रामीणों से रूबरू हुई तो भावुक हो गई। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने तोशाम हलके से कांग्रेस प्रत्याशी अपने भतीजे अनिरुद्ध चौधरी और जेठ रणबीर महेंद्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पिता पुत्र ने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल व उनके बेटे पूर्व कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह की सारी संपत्ति हड़प ली।

विज्ञापन


आज अपने चाचा की फोटो लगाकर लोगों को बहकाने वाले इसी लड़के ने दिल्ली में वकालत करते समय उनके पति सुरेन्द्र सिंह के देहांत पर लड्डू बांट खुशी मनाई थी। उन्होंने इससे भी आगे बढ़ते हुए कहा जब पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का देहांत हुआ तो पार्थिव शरीर को इन्ही लोगो ने एआईसीसी में नहीं रखने दिया।
विज्ञापन


एक टूटी सी टाटा गाड़ी में उनको लाया गया और अंतिम संस्कार करवा दिया। बंसीलाल का दाह संस्कार जल्दी करने का प्रयास किया गया ताकि हम दोनों मां बेटी विदेश से कहीं पहुंच न जाये। लेकिन पंडित ने सूर्य ग्रहण होने की बात पर इनको रोका। तब जाकर हम दोनों उनके आखरी दर्शन कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग किसी के नहीं है। इन्होंने तो गोलागढ़ समाधि स्थल से बंसीलाल के भाई महाबीर सिंह की अस्थियों की राख तक बाहर डलवा दी। सांसद किरण ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन के बाद इसका ताऊ अगर श्रुति को बेटी मानता तो मुझे यहां आने की जरूरत नहीं थी। मैं तो दिल्ली की राजनीति कर रही थी। पर बंसीलाल दूरगामी सोच के व्यक्ति थे।

उन्होंने अपनी विरासत की पगड़ी श्रुति के सर पर रखी और मुझे यहां इसको सफल बनाने तक जिम्मेदारी सौंपी। बंसीलाल और सुरेन्द्र सिंह की संपत्ति में से एक धेला इन्होंने नही दिया। आज मेरा कलेजा बेटी की तरफ देखकर जलता है। इन्होंने तो हमेशा दुश्मनों का साथ दिया। पोती के कन्यादान तक इन्होंने नहीं करने दिया। इससे ज्यादा और क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि ये लोग दरबारी है। भूपेंद्र हुड्डा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस चौधरी बंसीलाल ने उनको राजनीति सिखाई। आज उसी के पुत्र पोता उसके दरवाजे पर टकटकी लगाए खड़े हैं। लेकिन हमारे अंदर स्वाभिमान भरा हुआ है। हमने जी हजूरी नहीं की। इसलिए आज आपके सामने सीना तान के खड़े हैं। उन्होंने बंसीलाल का नाम मिटाने की कोशिश की लेकिन उसी के बेटे की सीट पर आज मैं विराजमान हूं। सामने चुनाव लड़ने की औकात तक नहीं छोड़ी। 


अनिरुद्ध चौधरी ने दिया जवाब
अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि आज इतने लंबे समय विधायक और मंत्री रहने के बाद भी आदरणीय चाची जी को इतने झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है। मैं उनके बारे में इस से ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed