फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Priyanka Gandhi said- BJP government benefited big industrialists like Adani and Ambani

Haryana: प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा सरकार ने अदाणी व अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया

Wed, 02 Oct 2024 08:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी, बवानीखेड़ा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी, बवानीखेड़ा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 08:00 PM IST
सार

प्रियंका गांधी बवानीखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कामरेड ओमप्रकाश के पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए विजय संकल्प रैली में पहुंचीं। 

विज्ञापन
Haryana: Priyanka Gandhi said- BJP government benefited big industrialists like Adani and Ambani
संबोधित करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सीधे रूप से अदाणी व अंबानी जैसी बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया। देश के बंदरगाह व हवाई अड्डे उद्योगपतियों को कौड़ी के भाव में सौंप दिए गए।

विज्ञापन



यह बात उन्होंने भिवानी जिला के बवानीखेड़ा में आयोजित विजय संकल्प रैली में बवानीखेड़ा से प्रत्याशी प्रदीप नरवाल व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कामरेड ओमप्रकाश के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। प्रियंका गांधी ने मंच के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर उद्योगपतियों के पक्ष में कानून बनाए जाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चाई को नहीं समझ रहे और अहंकारवश अपने आस-पास चमचों से घिरे हुए है। उन्होंने प्रधानमंत्री की साफ व नेक नीयत को लेकर भी प्रश्र चिह्न खड़ा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में फैमिली आईडी व प्रापर्टी आईडी को लेकर लोगों के साथ मजाक किया गया तथा कागजों में उलझाए रखने का कार्य 10 साल के दौरान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा प्रदेश में 10 सालों के दौरान 30 से अधिक पेपर लीक हुए तथा हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी के चलते ड्रग व चिट्टे की समस्या पैदा हुई। इस ड्रग माफिया को संरक्षण भाजपा सरकार ने ही दिया। उन्होंने बवानीखेड़ा हल्के को उपमंडल का दर्जा दिया जाने और यहां की सुंदर ब्रांच नहर में पानी पहुंचाने का भी वायदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed