फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Now HBSE will start study center again

Haryana: अब HBSE फिर शुरू करेगा स्टडी सेंटर, 35 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की डिजिटल मार्किंग की तैयारी

Mon, 01 Jan 2024 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 02:03 AM IST
सार

अनियमितताओं की वजह से स्टडी सेंटरों पर बोर्ड प्रशासन ने ताला लगा दिया था। ट्रायल में सफल होने के बाद अब 35 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की डिजिटल मार्किंग की तैयारी है। 

विज्ञापन
Haryana: Now HBSE will start study center again
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एक बार फिर प्रदेश में स्टडी सेंटर खोलने की तैयारी कर रहा है। अनियमितताओं की वजह से शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने प्रदेश के स्टडी सेंटरों पर ताला लगा दिया था। इतना ही नहीं ट्रायल में सफल होने के बाद अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड फरवरी-मार्च 2024 में होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के बाद करीब 35 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की डिजिटल मार्किंग की तैयारी में है।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का प्रत्येक जिले में एक स्टडी खुला हुआ था। इन स्टडी सेंटरों में विद्यार्थियों के परीक्षाओं के आवेदन फार्म जमा कराने, विद्यार्थियों के कंपार्टमेंट से जुड़े आवेदन कराने के अलावा अन्य बोर्ड प्रशासन से जुड़े कार्य किए जाते थे।
विज्ञापन


इसका एक फायदा यह होता था कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियाें के साथ बोर्ड से संबद्धता रखने वाले विद्यालय भी इनके माध्यम से ही बोर्ड मुख्यालय से जुड़े रहते और अपने कार्याें को इनके माध्यम से ही करा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कई जगह अनियमितताएं सामने आने के बाद इन स्टडी सेंटरों को करीब पांच साल पहले बंद कर दिया गया। इसके बाद से ही कोई स्टडी सेंटर नहीं है। अब बोर्ड विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्टडी सेंटर फिर खोलेगा, जिस पर अभी मंथन चल रहा है। नए साल में स्टडी सेंटर खुलने की उम्मीद है। संवाद

अब पेपर आउट कर उसे साॅल्व करना नहीं होगा आसान
बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की फरवरी-मार्च 20024 में होने वाली परीक्षा के लिए पेपर कोड को अधिक सुरक्षित बना दिया है। जिसमें चारों कोड के प्रश्नपत्रों में इस तरह से प्रश्नों का क्रमांक और सवालों के ऑप्शन होंगे, जिसमें चारों कोड के पेपर बाहर आउट हुए, तब भी उन्हें साॅल्व करना आसान नहीं होगा। क्योंकि इनके विकल्प विद्यार्थियों को भी भ्रमित कर देंगे और नकल माफिया को भी पसीने छूटेंगे। हालांकि क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स से पेपर आउट करने वाले विद्यार्थी की तुरंत पहचान का फार्मूला पहले ही लागू है।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड फरवरी-मार्च 2024 की दसवीं और बारहवीं परीक्षा में करीब 35 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन डिजिटल माध्यम से कराएगा। पहले कंपार्टमेंट की परीक्षा का डिजिटल मूल्यांकन का प्रयोग सफल रहा है। प्रश्नपत्रों के चारों कोड में एक समानता लाने के लिए भी कुछ बदलाव हुआ है। प्रदेश भर में बंद पड़े स्टडी सेंटरों को नववर्ष में फिर से शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। -डॉ वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed