{"_id":"5e8f5a368ebc3e76b32537dc","slug":"haryana-government-rasan-dipo-supply-bhiwani-news-rtk55019473","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डिपो पर सरसों तेल, चीनी, दाल के साथ मिलेगा नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डिपो पर सरसों तेल, चीनी, दाल के साथ मिलेगा नमक
विज्ञापन
घर-घर राशन वितरण करते डिपो होल्डर अनिल ढाका।
- फोटो : Bhiwani
सरकारी डिपो पर सरसों तेल, चना दाल, गेहूं और चीनी के साथ बीपीएल परिवारों को नमक भी मिलेगा। भिवानी, तोशाम और बवानीखेड़ा खंड में सरसों के तेल की सप्लाई डिपो पर शुरू हो चुकी है। जबकि जुई, ढिगावा, बहल और लोहारू को चना दाल व सरसों तेल के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
लॉकडाउन के दौरान जिले में 1,40,327 गरीब परिवारों को मुफ्त राशन की सप्लाई दी जा रही है। इस दौरान बीपीएल व डबलएवाई श्रेणी के उपभोक्ताओं को गेहूं और चीनी की सप्लाई तो मिल गई। लेकिन अभी सरसों के तेल और चना दाल का इंतजार बना हुआ है। इसी के साथ नमक की थैली भी पहली बार सरकारी राशन डिपो पर बीपीएल परिवारों को सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
एईपीडीएस के तहत बीपीएल श्रेणी को दो रुपये किलो गेहूं, 20 रुपये लीटर सरसों तेल, साढ़े 13 रुपये किलो चीनी शामिल है। जबकि डबलएवाई परिवार को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति परिवार, दो लीटर सरसों तेल व एक किलो चीनी दी जा रही है। जबकि स्टेट और सेंट्रल बीपीएल परिवार में प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं, सरसों तेल और चीनी दी जा रही है। इसी तरह ओपीएच यानी प्राथमिक परिवार को प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं मिलता है। अप्रैल माह में बीपीएल और डबलएवाई के सदस्यों को निर्धारित राशन के अलावा पांच किलोग्राम अतिरिक्त राशन प्रति सदस्य वितरण होगा। अतिरिक्त राशन की सप्लाई भी डिपो पर शुरू हो चुकी है। जिसका वितरण भी जल्द होगा।
विज्ञापन
सरसों के तेल की है किल्लत
हैफेड अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में सरकारी राशन के साथ सरसों तेल की सप्लाई में देरी की वजह तेल की किल्लत मानी जा रही है।अब तक भिवानी, बवानीखेड़ा, तोशाम ब्लॉक के कुछ डिपो पर सरसों तेल पहुंचा है। जबकि जुई, ढिगावा, बहल, लोहारू पीआर सेंटर के अंतर्गत आने वाले डिपो पर अभी तक सरसों तेल का इंतजार बना है।
वर्जन::: सरकारी डिपो पर पात्र परिवारों को राशन डोर टू डोर वितरण के आदेश हैं। जल्द ही अतिरिक्त राशन की सप्लाई भी डिपो पर पहुंच जाएगी। इस बार नमक की सप्लाई भी दी जाएगी। प्रत्येक गरीब परिवार को एक किलो नमक मिलेगा। जबकि पूर्व निर्धारित राशन की सप्लाई भी अप्रैल में मुफ्त दी जा रही है। नेफेड द्वारा नमक सप्लाई में दिया जाएगा।
-अनिल कालरा, जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।