फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Government Approved Formula of Haryana Board of School Education for Class 12th Result

हरियाणा: बारहवीं कक्षा के परिणाम के लिए शिक्षा बोर्ड ने बनाया फॉर्मूला, 25 तक आ सकता है रिजल्ट

Sat, 03 Jul 2021 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jul 2021 03:21 PM IST
सार

इस फॉर्मूले के तहत दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर 30 प्रतिशत, 11वीं कक्षा के अंकों के आधार पर 10 प्रतिशत और बारहवीं कक्षा की असेसमेंट के आधार पर 60 प्रतिशत अंक प्रदान किए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Haryana Government Approved Formula of Haryana Board of School Education for Class 12th Result
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए राज्य सरकार ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से तैयार 30:10:60 फॉर्मूले को स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर शिक्षा बोर्ड को सूचना दी है। अब 25 जुलाई तक 12वीं कक्षा तक रिजल्ट जारी हो सकता है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार किए गए 30:10:60 फॉर्मूले के तहत 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर 30 प्रतिशत, 11वीं कक्षा के अंकों के आधार पर 10 प्रतिशत और 12वीं कक्षा की असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर 60 प्रतिशत अंक प्रदान किए जाएंगे। सभी नंबरों को मिलाकर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


गलत जानकारी भरने पर दूसरा मौका नहीं
शिक्षा बोर्ड सचिव ने बताया कि विद्यालयों द्वारा परीक्षार्थियों के 11वीं कक्षा में विषयवार प्राप्त अंकों सहित कुल अंक दर्ज किए जाने हैं। सभी विद्यालय परीक्षार्थियों की सूचना समय रहते पूर्ण रूप से सही और दुरुस्त दर्ज कराएं। किसी भी प्रकार की गलती को सुधारने का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं मिलेगा। विद्यालय की ओर से भेजी ऑनलाइन सूचना को ही अंतिम और निर्णायक माना जाएगा।
विज्ञापन


6 से कम अंक तो मिलेंगे पासिंग मार्क
फॉर्मूले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रावधान किया है कि स्कूल की असेसमेंट में जिस विद्यार्थी को 6 या उससे कम अंक मिलेंगे उसके उस विषय में पासिंग मार्क अर्थात 33 प्रतिशत अंक मिलेंगे। अगर किसी विद्यार्थी के 0 अंक लगाए जाते हैं तो उस संबंध में स्कूल को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपार्टमेंट वालों को मिलेगा उत्तीर्ण विषयों का औसत
जिन विद्यार्थियों की किसी विषय में कंपार्टमेंट है, उन्हें पास विषयों के अंकों का औसत दिया जाएगा। इससे यह भी निश्चित हो गया है कि कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने वाले सभी परीक्षार्थियों को पास कर दिया जाएगा।

परीक्षा देने का ऑप्शन भी खुला
बोर्ड ने उन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा देने का ऑप्शन भी खुला छोड़ा है जो इस फॉर्मूले से संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। हालात सामान्य होने के बाद उनकी परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए उन्हें अलग से कोई फीस जमा नहीं करानी होगी।

50 फीसदी परीक्षार्थियों का डाटा अपलोड
28 जून को शिक्षा बोर्ड का पोर्टल डाटा अपलोड करने के लिए खोला गया था। तब से लेकर अब तक 6 दिन में 1,41,356 बच्चों का विवरण पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। इनमें से 1,32,143 बच्चों का 11वीं कक्षा का और 9213 बच्चों का 10वीं कक्षा का डाटा अपलोड किया गया है। राज्य में 12वीं कक्षा के कुल 2,77,061 परीक्षार्थी हैं।


12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों का विवरण
श्रेणी     संख्या
फ्रेश    27958
ओपन    12066
प्राइवेट    9452
रेगुलर    227585
कुल    277061

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के फॉर्मूले को प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिल गई है। 6 जुलाई तक बच्चों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। डाटा अपलोड करने का काम सही चल रहा है। अगर डाटा अपलोड करने में किसी को कोई परेशानी आती है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकता है। 25 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। - राजीव प्रसाद, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed