{"_id":"63e7388f02eee4652c03b6c2","slug":"haryana-cm-manohar-lal-laid-foundation-stone-of-academic-block-at-bansilal-university-in-bhiwani-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों को सीएम मनोहरलाल की दो टूक, किसी की मनमर्जी से नहीं चलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों को सीएम मनोहरलाल की दो टूक, किसी की मनमर्जी से नहीं चलेगा काम
Sat, 11 Feb 2023 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के साइंस कनक्लेव कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने युनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक खंड की आधारशिला रखी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
भिवानी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण।
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे प्रदेश भर के सरपंचों को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि किसी की मनमानी नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को गांव प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के साइंस कनक्लेव कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने युनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक खंड की आधारशिला रखी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस मौके पर साइंस कनक्लेव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विज्ञान का बड़ा योगदान है। इस मौके पर कृषिमंत्री जयप्रकाश दलाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विज्ञान रत्न की राशि दो लाख से बढ़ा कर चार लाख रुपये किए जाने की बात कही। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में वैज्ञानिकों का बड़ा योगदान है। आज विज्ञान के बिना एक कदम आगे नहीं बढ़ सकते। सीएम ने कहा कि हमारे देश में पहले वैज्ञानिकों को ज्यादा महत्व नहीं दिया गया। पर जब कोविड आया तो सब मान रहे थे कि इसका असर भारत पर ज्यादा पड़ेगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों ने बुला कर वैक्सीन बनवाई। जिसका देश के लोगों को फायदा मिला और भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन देकर मानव कल्याण की मिसाल कायम की।
ई-टेंडरिंग को लेकर प्रदेश भर में हो रहे सरपंचों के विरोध पर सीएम मनोहरलाल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि हमने सरपंचों की पावर बढ़ाई है और अब सरकार सरपंचों के फंड में कोई कलम नहीं चलाएगी। काम में पारदर्शिता के लिए ई-टेंडरिंग लागू की है जिसे जनता ने समझा है और स्वागत किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि काम में किसी की मनमानी नहीं चलेगी। अब ये नहीं चलेगा कि कोई किसी से कुछ भी ले और किसी को कुछ भी दे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भिवानी के बीट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के दूसरे दिन की बैठक में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ये बैठक 2024 के चुनावों की तैयारियों के लिए है, जिसको लेकर दूसरी पार्टियां भी तैयारी कर रही हैं।