{"_id":"63754bd64a6a111bf7373c59","slug":"haryana-board-result-declared-for-secondary-and-senior-secondary-supplementary-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Board: सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Board: सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, जानिए
Thu, 17 Nov 2022 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 02:15 AM IST
सार
सेकेंडरी का 46.52 और सीनियर सेकेंडरी का 60.14 फीसदी परिणाम रहा। मुक्त विद्यालय सेकेंडरी में 53.17 और सीनियर सेकेंडरी में 43.06 फीसदी सफल रहे।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर-2022 में हुई सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। यह परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षा में 27242 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिसमें 17883 छात्र व 9359 छात्राएं शामिल हैं। ये परीक्षाएं प्रदेशभर में 44 केंद्रों पर 29 सितंबर से 17 अक्तूबर तक संचालित हुई थी।
विज्ञापन
बोर्ड संयुक्त सचिव डॉ पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 46.52 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 8559 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 3982 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 2733 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आया है। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा का परिणाम 60.14 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में 5612 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 3375 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 1771 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आया है।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव ने बताया कि इसके अतिरिक्त सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा का परिणाम 53.17 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 7565 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4022 उत्तीर्ण हुए। इनमें से 3543 परीक्षार्थियों की री-अपीयर आई है। उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा का परिणाम 43.06 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
इस परीक्षा में 5506 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 2371 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 3135 परीक्षार्थियों की री-अपीयर आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की पुन: जांच/पुन: मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।