फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board of School Education declared result of open examination

HBSE: ओपन परीक्षाओं का परिणाम हुआ घोषित, 10वीं में मात्र 17.36 प्रतिशत तो 12वीं में 21.65 प्रतिशत ही हुए पास

Fri, 19 May 2023 04:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 04:59 PM IST
सार

हरियाणा बोर्ड की ओपन परीक्षाओं के रिजल्ट में दसवीं में लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों से ज्यादा रहा है। वहीं 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की तुलना करें तो दसवीं में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत अधिक रहा है।

विज्ञापन
Haryana Board of School Education declared result of open examination
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने ओपन स्कूल परीक्षा परिणामों की शुक्रवार को घोषणा की। उन्होंने बताया कि दसवीं का परीक्षा परिणाम 17.36 फीसदी और सेकेंडरी मुक्त विद्यालय रीअपीयर का परीक्षा परिणाम 19.37 फीसदी रहा। इसी तरह सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) का परीक्षा परिणाम 21.65 फीसदी रहा और सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय रीअपीयर का परीक्षा परिणाम 37.67 फीसदी रहा।
विज्ञापन



सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) की परीक्षा में 10387 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 1803 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 8584 परीक्षार्थी की रीअपीयर आई है। परीक्षा में 6252 छात्र बैठे थे, जिनमें 1097 पास हुए। इसकी पास प्रतिशतता 17.55 फीसदी रही है। जबकि 4134 प्रविष्ट छात्राओं में से 706 पास हुई। इनकी पास प्रतिशतता 17.08 रही है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 20.01 दर्ज की गई, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 12.17 फीसदी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (रीअपीयर) की परीक्षा में 24,617 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4,856 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 19,761 परीक्षार्थियों की रीअपीयर आई है। इनकी पास प्रतिशतता 19.73 रही है। सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) की परीक्षा में 20,324 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4,400 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 15,924 परीक्षार्थियों की रीअपीयर आई है।

इस परीक्षा में 12,408 छात्र बैठे थे, जिनमें से 2,289 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 18.45 रही है, जबकि 7,916 प्रविष्ट छात्राओं में से 2,111 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 26.67 रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 21.60 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 21.74 रही है। सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (रीअपीयर) की परीक्षा में 8,257 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 3,110 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 5,147 परीक्षार्थियों की रीअपीयर आई है। इनकी पास प्रतिशतता 37.67 रही है।


बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने के 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed