फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Big update on HTET, Haryana Teacher Eligibility Test will be held on 7th and 8th December

Haryana: HTET पर बड़ा अपडेट, 7 और 8 दिसंबर को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा

Mon, 09 Sep 2024 06:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 06:09 PM IST
सार

सात दिसंबर को लेवल-3, आठ दिसंबर को लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Haryana: Big update on HTET, Haryana Teacher Eligibility Test will be held on 7th and 8th December
एचटेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटेट) का आयोजन 7 व 8 दिसंबर (शनिवार-रविवार) को करवाया जाएगा। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि सरकार ने एचटेट परीक्षा के आयोजन की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि एचटेट परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 7 दिसंबर को लेवल-3 की परीक्षा शाम तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक एवं 8 दिसंबर को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक व लेवल-1 की परीक्षा शाम तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा से संबंधित सूचना शीघ्र ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार भी प्रश्न पत्र की सुरक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न पत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से आऊट होता है तो तुरंत उसका पता बोर्ड मुख्यालय की टीम को लग जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने हाई सिक्योरिटी कैमरे और जैमर परीक्षा केंद्रों पर लगाने के लिए प्रक्रिया आरंभ की हुई है।


उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन, पात्रता रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 में 2,29,223 अभ्यर्थी 408 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट हुए थे, जिसमें लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा में 47,700, लेवल-2 (टीजीटी) में 1,11,212 तथा लेवल-3 (पीजीटी) में 70,311 अभ्यर्थी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed