फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: 10th postponed exams now held from 16 to 18

Haryana: दसवीं की स्थगित की गईं परीक्षाएं अब 16 से 18 तक, शिक्षा बोर्ड ने जारी किया नया परीक्षा शेड्यूल

Sat, 12 Aug 2023 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 12:23 AM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डीएलएड की शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में नकल के 47 केस दर्ज किए गए। वहीं एक पर्यवेक्षक को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया है।

विज्ञापन
Haryana: 10th postponed exams now held from 16 to 18
HBSE - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की स्थगित की गईं परीक्षाएं अब 16 से 18 अगस्त तक होंगी। वहीं डीएलएड परीक्षाएं 22 से 31 तक होंगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने स्थगित की गई परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया है। जो बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि नूंह हिंसा के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में धारा 144 व परिस्थितियां सामान्य न होने के कारण प्रदेशभर में सेकेंडरी (शैक्षिक) व डीएलएड परीक्षाएं नौ अगस्त तक स्थगित कर दी गई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब परिस्थितियां सामान्य होने के चलते शिक्षा बोर्ड ने स्थगित हुई सेकेंडरी (शैक्षिक) व डीएलएड की परीक्षा पुन: संचालित करवाए जाने का निर्णय लिया है। सेकेंडरी (शैक्षिक) की स्थगित हुई परीक्षाएं 16 से 18 अगस्त तक व डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की स्थगित हुई परीक्षाएं 22 अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया तिथि पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके अतिरिक्त जिला नूंह की 10 व 11 अगस्त की स्थगित हुई डीएलएड की परीक्षाओं की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। सेकेंडरी (शैक्षिक) के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षाओं के बाद 21 व 22 अगस्त को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संचालित करवाई जाएगी।

डीएलएड की परीक्षा में नकल के 47 केस दर्ज
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डीएलएड की शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में नकल के 47 केस दर्ज किए गए। वहीं एक पर्यवेक्षक को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सचिव के उड़नदस्ते ने सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां पर नकल के सात केस दर्ज किए।


परीक्षा केंद्र गीता विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोनीपत-12(बी-1) से पर्यवेक्षक भावना टीजीटी को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। बोर्ड के अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 40 केस दर्ज किए। शुक्रवार को डीएलएड की 73 परीक्षा केंद्रों पर 18859 छात्र अध्यापकों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed