फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Harsh Siwach defeated Veer Sangwan in the Under-17 singles

Bhiwani News: अंडर-17 सिंगल्स में हर्ष सिवाच ने वीर सांगवान को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Harsh Siwach defeated Veer Sangwan in the Under-17 singles
भीम स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में उप​स्थित ​खिलाड़ी व कमेटी सदस्य। 
भिवानी। भीम स्टेडियम स्थित आधुनिक बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित चार दिवसीय भिवानी जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन अंडर-17 आयु वर्ग की सिंगल्स स्पर्धा में हर्ष सिवाच ने वीर सांगवान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं एक अन्य मुकाबले में विश्वजीत तंवर ने हर्ष तंवर को शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी बृजलाल सर्राफ ने बतौर मुख्य अतिथि किया। 31 मई तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में जिलेभर से आए खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्य अतिथि बृजलाल सर्राफ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन

बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रो. सुरेश गुप्ता और महासचिव सतविंद्र सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसमें उम्र किसी प्रकार की बाधा न बने। जूनियर वर्ग में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं ओपन वर्ग में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले भी खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 35 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मास्टर्स खिलाड़ियों के लिए भी सिंगल और डबल्स मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में जिलेभर से 200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। अंडर-15 सिंगल्स मुकाबलों में जयंत चौधरी ने पर्थ सैनी को हराया। खुशहाल ने तरुण और कार्तिक गोयल ने मयंक शर्मा को शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-13 सिंगल्स में प्रांशु ने विराज, दिव्यम ने गीतांक और युवराज ने ध्रुव लांबा को हराकर अगले दौर का टिकट पक्का किया। इस अवसर पर अनिल सांगवान, मितेश शर्मा, रोहित लोहाच, रोहित भाखर, महेश सिंहमार, सुमित दहिया और मनोज ओहलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed