फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Harkesh's dead body found in rainy waterlogging

Bhiwani News: बरसाती जलभराव में मिला हरकेश का शव

Sun, 07 Sep 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Harkesh's dead body found in rainy waterlogging
तोशाम। गांव सागवान में शनिवार को बरसाती जलभराव में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक अपने घर से दो दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है जहां इसका रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक बलियाली निवासी 35 वर्षीय हरिकेश उर्फ रेढू था, जिनके घर 20 दिन पहले ही पत्नी को बेटा हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। परिजनों ने तोशाम पुलिस को बताया कि हरिकेश दो दिन पहले तोशाम की तरफ गया था। लौटते समय वह गांव सागवान के रास्ते से अपने गांव बलियाली आ रहा था तभी बरसाती पानी में डूब गया। उसे तैरना नहीं आता था। बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना ने बताया कि सोशल मीडिया पर सूचना देख कर उन्होंने हरिकेश के परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव सागवान में पिछले कई दिनों से बरसाती जलभराव बना हुआ है जिसकी वजह से कई परिवार पलायन कर चुके हैं। तोशाम पुलिस थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि बरसाती जलभराव में हरिकेश का शव मिला है और इस संबंध में इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed