{"_id":"61bb91a07b42f1708454a5db","slug":"hands-extended-to-help-shankar-suffering-from-bedsore-disease-bhiwani-news-hsr6195976142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेडसोर की बीमारी से पीड़ित शंकर की मदद के लिए बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेडसोर की बीमारी से पीड़ित शंकर की मदद के लिए बढ़े हाथ
बेडसोर बिमारी से ग्रस्त शंकर के परिजनों को उसके इलाज के लिए सहायता स्वरूप चेक देते स्वास्थ्य शिक?
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। बेडसोर बीमारी से पीड़ित शंकर के इलाज की उम्मीद अब परिजनों को बंधी है। शंकर के इलाज के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। गरीब बच्चों की मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करने वाले स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के सदस्य शंकर की मदद के लिए आगे आए हैं। वीरवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार के साथ कई सदस्यों ने ढाणी चेजारान स्थित शंकर के घर पहुंचकर इलाज के लिए 40 हजार रुपये की राशि का चेक भेंट किया।
विज्ञापन
बृजपाल सिंह परमार ने बताया कि बेडसोर बीमारी के चलते एक साल से बिस्तर पर रहने वाले 18 वर्षीय शंकर का उचित इलाज कराने के लिए भी दिल्ली स्थित अस्पताल में बातचीत कर रहे हैं। अगर बात सिरे चढ़ी तो शंकर का इलाज शुरू हो जाएगा। फिलहाल उसके उपचार के लिए संगठन के प्रदेशभर से सदस्यों ने 40 हजार रुपये की मदद जुटाई है। उन्होंने बताया कि संगठन के हिसार निवासी विकास ने दस हजार रुपये की मदद की है। इसी तरह संगठन के चरखी दादरी से प्रदेश महासचिव भूपेंद्र कौशिक ने पांच हजार रुपये दिए हैं। हिसार से संगठन के डॉ. संदीप गुप्ता ने भी शंकर की मदद के लिए दस हजार रुपये भेजे हैं। फरीदाबाद से संगठन सदस्य डॉ. मनोज शर्मा ने भी दस हजार रुपये की सहायता शंकर के लिए भेजी है। बृजपाल सिंह परमार ने खुद अपनी तरफ से भी 5100 रुपये की मदद शंकर के इलाज के लिए पीड़ित परिवार सदस्यों को दी है। शंकर के जीजा कृष्ण कुमार ने बताया कि इलाज में चिकित्सकों ने लाखों रुपयों का खर्च बताया है। इतनी राशि जुटाना उनके बस की बात नहीं है। इसलिए वे संगठन सदस्यों के हमेशा आभारी रहेंगे, जिन्होंने इस संकट में उनका साथ दिया है। वहीं बीमारी से पीड़ित शंकर की बहनों का कहना है कि उनके भाई की जिंदगी बचाने के लिए जिन लोगों ने उनकी मदद की है, उसके परिवार को उनकी दुआएं लगेंगी। बृजपाल सिंह परमार ने शहर के सामाजिक संगठनों व समाजसेवी लोगों से भी बीमारी से पीड़ित शंकर की मदद के लिए आगे आने का अनुरोध किया है। शंकर के घर मदद के लिए राशि का चेक भेंट करने पहुंचे संगठन से राजेश रंगा, अनिल कुमार, कांशीराम, सुरेंद्र अग्रवाल ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।