फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ground conflict

जमीनी संघर्ष में चले गोली और फरसे

Fri, 03 Oct 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 03 Oct 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन

गांव मंदोला में शुक्रवार को जमीनी संघर्ष में दो पक्षों के बीच गोली और फरसे चले। घटना में महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां तीन को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष ने गोली चलाने का आरोप लगाया है वहीं दूसरे पक्ष ने इसे निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव मंदोलना में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के  बीच जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में एक पक्ष से सतपाल सिंह, जयसिंह, नर्मदा, रिसाल सिंह, शमशेर सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सूबे सिंह और रामफल को चोटें आई। बीच बचाव करने आए खेत के पड़ोसी राजेंद्र सिंह भी घायल हो गए। सभी घायलोें को दादरी के सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रिसाल सतपाल सिंह और जयसिंह को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिए गया।
विज्ञापन



एक दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप
दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है। घायल शमशेर सिंह ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक दूसरे पक्ष के लोग जेली, फरसे व अन्य हथियारों से लैस होकर आए और उन पर हमला बोल दिया। जिसमें उनको व परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आई। उधर दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होेंने हमला नहीं किया बल्कि वे खेत में काम कर रहे थे और अचानक कुछ लोगों ने आकर उन पर हमला कर दिया। उन पर गोली भी चलाई जिसमें उनको चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में भी हुई नोंकझोंक
चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक हुई लेकिन बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। सदर थाना प्रभारी सतीश देशवाल और आदमपुर चौकी प्रभारी सूरजभान ने बताया कि गांव मंदोला में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में संघर्ष हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से हमला करने के आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। दोनों पक्षों से ही पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed