{"_id":"5e5176148ebc3ef3ff549284","slug":"grivance-meeting-complaint-public-bhiwani-news-rtk5436039110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम की लापरवाही और मुझसे भरवा लिए 38700","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम की लापरवाही और मुझसे भरवा लिए 38700
विज्ञापन
बैठक में श्रम एवं रोजगार मंत्री अनुप धानक परिवादों की सुनवाई करते हुए साथ में है विधायक घनश्याम स
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम ने दो साल तक बिल नहीं दिया। मैं खुद जाकर बिल निकलवाती और मुझे रीडिंग की बजाए औसत आधार पर बिल दिया, जो मैने भरा। अब 20 हजार का बिल बनाया और स्लैब बनाकर 38700 रुपये भरवा लिए। बिजली निगम की लापरवाही और मुझे धमकी देकर डराकर बिल भरवा लिया। कार्यालय गई तो अभद्र व्यवहार किया गया। ये आरोप बैंक कॉलोनी वासी लक्ष्मी देवी ने पंचायत भवन में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में लगाए।
साथ ही चेतावनी दी कि यहां कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक एप्लीकेशन लगाऊंगी। इस पर श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने बिजली निगम के एसई को मामले की पूरी जांच करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कष्ट निवारण समिति की बैठक हंगामेदार रही। शिकायतकर्ताओं ने विभिन्न अधिकारियों पर परेशान करने, अपशब्द कहने के आरोप लगाया।
बैठक में 12 परिवाद रखे गए, जिनमें से नौ का समाधान किया गया। इसके अलावा 50 अन्य लोगों ने भी अपनी शिकायतें रखी गई। जिनके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विधायक घनश्याम दास सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक बिशंभर वाल्मीकि, उपायुक्त अजय कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, दादरी पुलिस अधीक्षक अशोक राणा, एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश सुरजीत सिंह, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, नप चेयरमैन रण सिंह यादव, भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया, जजपा जिला प्रधान विजय गोठड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोई अधिकारी हमारी नहीं सुनता तो हम क्यों है यहां...
कष्ट निवारण समिति की बैठक की शुरूआत ही हंगामेदार रही। कष्ट निवारण समिति के सदस्यों ने अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए। सदस्यों ने कहा कि कोई अधिकारी हमारी नहीं सुनता तो हम यहां क्यों है। आमजन की सुनवाई नहीं हो रही। विरोध ज्यादा हुआ तो पहले विधायक बिशंभर वाल्मीकि और फिर विधायक घनश्याम सर्राफ ने सदस्यों को शांत किया। जिसके बाद श्रम एवं रोजगार मंत्री ने सभी सदस्यों का परिचय लिया। सदस्यों ने बताया कि 32 सदस्य हैं मगर सुनवाई न होने के कारण आते हैं 10-15 ही।
शहर की कोई कॉलोनी ऐसी नहीं जहां गंदा पानी न आता हो...
शहर की कोई भी कॉलोनी ऐसी नहीं है जहां गंदा पानी न आता हो। हमारे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लापरवाह हो गए हैं। ये आरोप कष्ट निवारण समिति सदस्यों और विधायक घनश्याम सर्राफ ने लगाए। बैठक में भी गंदे पानी का मुद्दा खूब गूंजा। विधायक सर्राफ ने कहा कि लीकेज के कारण हर रोज पांच से छह लाख लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। सदस्यों ने बताया कि 40 मिनट सप्लाई आती है, जिसमें 30 मिनट तक काला सीवर मिक्स पानी आता है। कीर्ति नगर की महिलाएं भी दूषित पानी की समस्या लेकर पहुंची। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने बचाव में दलीलें देते नजर आए। श्रम और रोजगार मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने विधायक से बातचीत कर 10 दिन में समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
सोलर प्लांट की केबल के आधार पर बना दिया चोर
सैय वासी राजबीर कौशिक ने बताया कि उस पर बिजली चोरी का झूठा केस बनाकर 19820 रुपये जुर्माना लगा दिया गया है। जो केबल दिखाई है, वह छत पर सौर ऊर्जा प्लांट की प्लेट की है। अब उसे परेशान किया जा रहा है। बिजली निगम अधिकारियों ने जवाब दिया कि हमारी टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी थी। इस पर श्रम मंत्री ने एसडीएम के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए।
पुलिस कर्मी ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी, वीडियो भी है, कितने सबूत दूं...
खरक चौकी क्षेत्र वासी युवक सज्जन बंसल ने बताया कि मेरे साथ मारपीट की गई। सोने की चेन और कुछ नकदी छीन ली गई। मैंने खरक चौकी में शिकायत की। जिसके बाद मेरे साथ केस उठाने के लिए दोबारा मारपीट की गई। चौकी के एक कर्मचारी ने पहले मिलने की बात कही और फिर घर आकर 10 हजार रुपये मांगे। मैंने उसे पांच हजार रुपये दिए। इसकी वीडियो फुटेज भी है। अधिकारियों को दी तो एसएचओ सदर को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया। गृह मंत्री अनिल विज को भी शिकायत कर चुका हूं। मुझे ही समझौते के लिए परेशान किया जा रहा है। कितने सबूत दें, कार्रवाई तो की जाए।
कष्ट निवारण समिति सदस्यों ने भी रखी शिकायतें
बैठक में कष्ट निवारण समिति सदस्यों ने शिकायतें रखे। सुनील वर्मा नंबरदार ने शहर में सफाई नहीं होने, बंदरों के आतंक संबंधित शिकायत की। कमलेश भोडूका ने लोहारू में फायर स्टेशन स्थापित करवाने, दमकोरा की चकबंदी, रामकिशन हालुवास ने जलघर का निर्माण करवाने, विजय शेखावत ने लोहारू में दो बजे के बाद बसों की समस्या, रविंद्र बापोड़ा ने फसल बीमा योजना में बैंक की लचर प्रणाली और महिला जिला प्रधान बबीता तंवर ने ढाणा लाडनपुर व ढाणा नरसान के बीच बने एक प्लांट से प्रदूषण की समस्या रखी। सेक्टर 23 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह श्योराण ने शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन को जाने वाले सड़क मार्ग के नव निर्माण की मांग रखी। जिनके समाधान के लिए श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी शिकायत रखते हुए बैंक कॉलोनी निवासी लक्ष्मी देवी। संवाद न्यूज ?- फोटो : Bhiwani