{"_id":"68b206ef22df0bffa20743de","slug":"government-accused-of-breaking-promise-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-138886-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आराेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आराेप
Sat, 30 Aug 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सब यूनिट ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे रोड स्थित बिजली बोर्ड प्रांगण में गेट मीटिंग की।
कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने चुनावी फायदे के लिए घोषणाएं तो कर दीं लेकिन अब उन्हें पूरा करने से पीछे हट रही है। मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे यूनियन के राज्य सचिव लोकेश ने आठवां वेतन आयोग लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने इसी वर्ष 16 जनवरी को कैबिनेट बैठक में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की घोषणा की थी।
वादा किया गया था कि आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू हो जाएंगी, लेकिन अब सात महीने बीत जाने के बाद भी आयोग की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यूनियन 4 सितंबर को मुख्य अभियंता कार्यालयों पर मास डेपुटेशन प्रदर्शन करेगी।